विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नेपाल में ईद पर बवाल, मंदिर में भजन को लेकर बढ़ा सांप्रदायिक तनाव; पुलिस की फायरिंग में 5 लोग घायल

Published: Sat, 21 Mar 2026 08:50 PM (IST)Updated: Sat, 21 Mar 2026 08:53 PM (IST)

नेपाल में ईद के दिन मंदिर में पूजा को लेकर विवाद सांप्रदायिक तनाव में बदल गया। बुटहानियां में प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को गोली चलानी पड़ी।

ईद पर मंदिर में भजन को लेकर बढ़ा सांप्रदायिक तनाव।

ईद पर मंदिर में भजन को लेकर बढ़ा सांप्रदायिक तनाव।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, बढ़नी (सिद्धार्थनगर)। पड़ोसी देश नेपाल के कपिलवस्तु जिले में ईद के दिन मंदिर में पूजा को लेकर शुरू हुआ विवाद सांप्रदायिक तनाव में बदल गया। बुटहानियां क्षेत्र में मंदिर पर कथित हमले के विरोध में प्रदर्शन कर रही भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को गोली चलानी पड़ी, जिसमें पांच लोग घायल हो गए। हालात को देखते हुए प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया है।

घटना शनिवार सुबह करीब नौ बजे की बताई जा रही है। कपिलवस्तु जिले के महाराजगंज टोला नगर पालिका-3 के बरगदी घाट के पास स्थित काली मंदिर में पूजा-पाठ और भजन-कीर्तन चल रहा था। मंदिर परिसर में लाउडस्पीकर भी लगा था।

पुजारी के साथ मारपीट करने का आरोप

ईद के दिन तेज ध्वनि को लेकर दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने विरोध जताया और मामला बढ़ते-बढ़ते विवाद में बदल गया। आरोप है कि कुछ लोगों ने मंदिर पर धावा बोलते हुए माइक तोड़ दिया और पुजारी के साथ मारपीट की। घटना की जानकारी फैलते ही क्षेत्र में तनाव बढ़ गया।

74084180

इसके विरोध में बड़ी संख्या में लोग बुटहानियां चौराहे पर एकत्र होकर आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। देखते ही देखते भीड़ उग्र हो गई और नारेबाजी शुरू कर दी।

भीड़ पर पुलिस ने चलाई गोली

सूचना पर नेपाल कपिलवस्तु के जिलाधिकारी भविश्वर घिमिरे और पुलिस कप्तान संतोष आचार्य भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पहले पुलिस ने भीड़ को शांत करने के लिए समझाने का प्रयास किया, लेकिन स्थिति बिगड़ती देख आंसू गैस के गोले दागे गए। इसके बावजूद जब भीड़ नियंत्रित नहीं हुई, तो पुलिस को गोली चलानी पड़ी।

तीन लोगों की हालत गंभीर

फायरिंग में बुटहानियां निवासी 22 वर्षीय अरुण, भोरहवा निवासी 20 वर्षीय मोनू पासी, जिगिना निवासी 25 वर्षीय प्रदीप पासी, बुटहानियां निवासी महेंदर दास और अजिगरा निवासी 70 वर्षीय काशी रैदास घायल हो गए। इनमें से तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज बुटवल के अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि दो का इलाज बहादुरगंज अस्पताल में चल रहा है।

C-210-1-GKP1177-441515

स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए बरगदी, महाराजगंज बाजार, हरदौना और बहादुरगंज क्षेत्र में कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। चंद्रौटा और कृष्णानगर कस्बों को भी अलर्ट पर रखा गया है। प्रशासन ने किसी भी प्रकार के धरना-प्रदर्शन पर पूरी तरह रोक लगा दी है।

कपिलवस्तु के जिलाधिकारी भविश्वर घिमरे एवं पुलिस कप्तान संतोष आचार्य ने बताया कि हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ें- 1 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में आरोपित को पकड़ने जौनपुर पहुंची महाराष्ट्र पुलिस, ग्रामीणों ने बनाया बंधक

यह भी पढ़ें- अलीगढ़ में पुलिस को चकमा देकर सड़क पर बैठे नमाजी, ईद पर ध्वस्त हुईं व्यवस्थाएं; प्रशासन का दावा फेल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।