सिद्धार्थनगर में कचरी खिलाने के बहाने 12 साल के बच्चे के साथ हुई ऐसी हरकत, चींख सुनकर दंग रहा गया पिता, करना पड़ा अस्पताल में भर्ती
उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक गांव के बाग में खेल रहे 12 वर्षीय लड़के को एक व्यक्ति ने कचरी खिलाने के बहाने बहला-फुसला कर पुआल पर कुकर्म किया। बच्चे की हालत गंभीर है। उसे माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कालेज भर्ती कराया गया है। पीड़ित पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हो गया है।

जागरण संवाददाता, शोहरतगढ़। चिल्हिया थाना क्षेत्र के एक गांव के बाग में खेल रहे 12 वर्षीय लड़के को एक व्यक्ति ने कचरी खिलाने के बहाने बहला-फुसला कर पुआल पर कुकर्म किया। बच्चे की चीखपुकार सुनकर लोगों ने घटनास्थल पहुंच गए।
मासूम की हालत खराब देखते हुए लोगों ने माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कालेज भर्ती कराया। शनिवार शाम को लड़के के पिता ने तहरीर देकर आरोपित के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव निवासी लड़के के पिता ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार शाम को मेरा 12 वर्षीय पुत्र गांव के उत्तर बाग के पास खेल रहा था।
उसी दौरान गांव निवासी आरोपित ने मेरे पुत्र को कचरी खिलाने के बहाने बहला फुसलाकर बाग में रखे पुआल के ढेर के पीछे ले गया और उसके साथ कुकर्म करने लगा। पीड़ा से बच्चा चीख पुकार करने लगा। पुलिस ने तहरीर के आधार आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपित को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।