मौर्य समाज ने मनाई जगदेव प्रसाद कुशवाहा की जयंती
रविवार को समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर प्रभारियों की बैठक आयोजित हुई। जिसमें संगठन की मजबूती व बूथ कमेटी बनाने का कार्य स ...और पढ़ें

सिद्धार्थनगर : नगर के मंगलबाजार स्थित एक मैरिज हाल में मौर्य समाज के लोगों ने भारत लेनिन बाबू जगदेव प्रसाद की जयंती धूमधाम से मनाई। इस दौरान मौर्य समाज के लोगों को संगठित होने को कहा गया और आर्थिक मजबूती के लिए लोगों को व्यापार की ओर अग्रसर होने की सलाह भी दी गई।
मुख्य अतिथि पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी विकास मौर्य ने जगदेव के जीवन कृत्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हम खुद अपने समाज को शिक्षा, व्यापार व नौकरियों की ओर अग्रसर करें। संख्या में अधिकता होने के बाद भी हमारी सामाजिक पहचान जो होनी चाहिए, वह नहीं बन पाई है। इसका कारण शिक्षा का अभाव व संगठनात्मक ढांचे को मजबूत न कर पाना है। इस तरह के कार्यक्रम से समाज में जागरूकता आती है और वह संगठित हो शिक्षा व्यापार की ओर अपने को बढ़ा सकते हैं। एडवोकेट राम कृपाल मौर्य की अध्यक्षता में रतन सेन महाविद्यालय के प्रवक्ता डा. हंसराज कुशवाहा ने कहा कि आज जो संख्या बल कुशवाहा या मौर्य बिरादरी की दिखाई पड़ रही, यह बहुत माने रखती है। एक छोटे से नगर में यदि हमारी जनसंख्या यह है तो और नगरों की स्थिति क्या होगी। बस जरूरत है इन्हें सहेजने की व जागरूक करने की। जिला विद्यालय निरीक्षक अवधेश नारायण मौर्य, डा. अरविद मौर्य, सत्य प्रकाश मौर्य, तुलसीराम मौर्य, विपिन मौर्य, श्याम नारायण मौर्य आदि ने भी अपने विचार रखे। राम शरन मौर्य, सुभाष मौर्य, राम निवास मौर्य, विवेक मौर्य, धर्मराज मौर्य, बलिकरन मौर्य आदि मौजूद रहे।
संगठन मजबूती पर चर्चा, बूथ कमेटी पर मंथन
रविवार को समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर प्रभारियों की बैठक आयोजित हुई। जिसमें संगठन की मजबूती व बूथ कमेटी बनाने का कार्य समय से पूर्ण करने पर जोर दिया गया।
विधानसभा इकाई के पूर्व अध्यक्ष कमरूज्जमा खान ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव व अखिलेश यादव के कार्यकाल में जो विकास कार्य हुए, वह आज भी उदाहरण के रूप में देखे जा रहे हैं। समाजवादी पेंशन, एम्बुलेंस, शिक्षक, पुलिस सहित विभिन्न विभागों में भर्ती, बेरोजगारी भत्ता जैसी तमाम उपलब्धियां है। जबकि भाजपा सरकार में कोई कार्य नहीं किया जाता है। सरकार केवल पूंजीपतियों के हितों को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है। कार्यकर्ताओं से कहा कि वह जनता के बीच जाएं और सपा सरकार की उपलब्धियों व भाजपा सरकार की गलत नीतियों के बारे में उन्हें बताएं, जिससे इसका लाभ चुनाव में पार्टी को मिल सके। जिला उपाध्यक्ष उदयभान तिवारी ने कहा कि बूथ कमेटी बनाकर इसी महीने प्रदेश कार्यालय पर भेजी जानी है। इसलिए सभी लोग इसमें तेजी लाएं। विधानसभा अध्यक्ष के के चौधरी ने कहा कि कमेटी में उन्हीं कार्यकर्ताओं को रखें, जो सक्रिय हों। मिशन 2022 के लिए सभी लोगों को अभी से पूरी ताकत के साथ लगना होगा। कृष्ण कुमार चौधरी, अब्दुल लतीफ, बेचई यादव, रमापति पांडेय, रविद्र सिंह, विजय मिश्रा, मो.साबिर, काली चरन यादव, बब्लू खान, हारून, सुग्रीव, अंजुम हसन, अब्दुल कुद्दूस आदि उपस्थित रहे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।