विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

खलीलाबाद-बहराइच रेल लाइन: 13 गांवों की भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया तेज, भू-स्वामियों को मौका

By Fz Khan Edited By: Shivam Yadav
Published: Mon, 16 Nov 2026 11:41 PM (IST)

खलीलाबाद-बहराइच नई रेल लाइन के निर्माण के लिए सिद्धार्थनगर की डुमरियागंज तहसील के 13 गांवों की भूमि अधिग्रहीत की जाएगी।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल Gemini की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल Gemini की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. खलीलाबाद-बहराइच रेल लाइन के लिए भूमि अधिग्रहण शुरू।

  2. डुमरियागंज तहसील के 13 गांवों की जमीन प्रभावित।

  3. भू-स्वामियों को 25 नवंबर को दावा पेश करने का अवसर।

जागरण संवाददाता, सिद्धार्थनगर। खलीलाबाद-बहराइच नई रेलवे लाइन के निर्माण की प्रक्रिया तेज हो गई है। परियोजना के लिए जिले की डुमरियागंज तहसील के 13 गांवों की भूमि अधिग्रहीत की जाएगी। भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया के तहत प्रभावित भूखंडों के हितबद्ध व्यक्तियों को अपना दावा और आपत्ति प्रस्तुत करने का अवसर दिया गया है।

भारत के राजपत्र में प्रकाशित अधिसूचना के अनुसार भग्गोभार, थुम्हवा, हिमायूचक, कुसम्ही, जिमड़ी, सेखुई, बढ़नी, भगवानपुर, लोहरौली, बड़हरा, बसडिलिया, महुआ खुर्द और रेहरा गांव की भूमि इस परियोजना से प्रभावित होगी। रेल अधिनियम 1989 की धारा 20ई के तहत अधिसूचना का प्रकाशन 29 सितंबर 2026 को भारत के राजपत्र और समाचार पत्रों में कराया गया था।

अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) एवं सक्षम प्राधिकारी (भूमि अध्याप्ति) डा. ज्ञान प्रकाश ने बताया कि अधिग्रहण से प्रभावित भूमि के सभी हितबद्ध व्यक्ति 25 नवंबर को सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट स्थित उनके कार्यालय में उपस्थित होकर अपना दावा और आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं।

उन्होंने संबंधित भू-स्वामियों से निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने की अपील की है। रेलवे लाइन परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में यह महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें- बांदा-खुरहंड के बीच नई रेल लाइन पर बढ़ी ट्रेनों की रफ्तार, 110 किमी/घंटा की गति से दौड़ेंगी ट्रेनें

यह भी पढ़ें- फाफामऊ-रायबरेली रूट: 1600 करोड़ की परियोजना से 200 KM बनेगी दूसरी रेल लाइन, आउटर पर नहीं रुकेंगी ट्रेनें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।