विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमेरिका में चमकेगा कपिलवस्तु का इतिहास, बुद्ध परिपथ के प्रचार को टेक्सास की संस्था से हाथ मिलाएगी नगरपालिका

Published: Fri, 27 Nov 2026 03:43 PM (IST)

कपिलवस्तु नगरपालिका और अमेरिकी संस्था नेपाली आध्यात्मिक सांस्कृतिक केंद्र ने बुद्ध परिपथ के पर्यटन विकास पर सहमति जताई है। इसका उद्देश्य तिलौराकोट समेत गौतम बुद्ध से जुड़े ऐतिहासिक स्थलों को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर लाना है, जिससे क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी।

यह तस्वीर AI द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर AI द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. कपिलवस्तु नगरपालिका और अमेरिकी संस्था में पर्यटन विकास पर सहमति।

  2. तिलौराकोट सहित बुद्ध स्थलों को अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर लाएंगे।

  3. अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों से बढ़ेगी स्थानीय आर्थिक गतिविधियां और रोजगार।

जागरण संवाददाता, शोहरतगढ़। नेपाल के कपिलवस्तु जिले के ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों को अमेरिका में प्रचारित किया जाएगा। इसके लिए कपिलवस्तु नगरपालिका और अमेरिका स्थित नेपाली आध्यात्मिक सांस्कृतिक केंद्र के बीच पर्यटन विकास को लेकर आपसी सहयोग पर सहमति बनी है। दोनों संस्थाएं मिलकर गौतम बुद्ध से जुड़े ऐतिहासिक स्थलों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए काम करेंगी।

कपिलवस्तु नगरपालिका कार्यालय में आयोजित समन्वय एवं सहकार्य संबंधी बैठक में इस दिशा में विस्तार से चर्चा हुई। इसमें गौतम बुद्ध की जन्मस्थली लुंबिनी और तिलौराकोट को प्रमुखता से अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने की योजना पर विचार किया गया। इसके साथ ही क्षेत्र के अन्य ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों के प्रचार-प्रसार पर भी सहमति बनी।

कपिलवस्तु नगरपालिका के नगर प्रमुख सुदीप पौडेल ने बताया कि बैठक में समग्र बुद्ध परिपथ के विकास, अंतरराष्ट्रीय प्रचार-प्रसार और कपिलवस्तु की ऐतिहासिक धरोहरों को वैश्विक पहचान दिलाने के उपायों पर चर्चा हुई। नेपाली आध्यात्मिक सांस्कृतिक केंद्र, टेक्सास (अमेरिका) की ओर से अब तक किए गए कार्यक्रमों और भविष्य में संयुक्त रूप से संचालित की जा सकने वाली गतिविधियों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

उन्होंने बताया कि पर्यटन संवर्धन की योजनाओं को जमीन पर उतारने के लिए कपिलवस्तु नगरपालिका और बुद्ध परिपथ से जुड़ी अन्य नगरपालिकाएं आवश्यक सहयोग और समन्वय उपलब्ध कराएंगी। पौडेल के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने से क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी। इससे स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और कारोबार के अवसर बढ़ने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- सिद्धार्थनगर में AI से आधार बदलकर बनाते थे फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट, डेढ़ लाख में होता था सौदा

बैठक में नगरपालिका के प्रमुख प्रशासकीय अधिकारी विनय श्रीवास्तव, पदम श्रेष्ठ, अधिकृत विनोद कुँवर, पर्यटन प्रवर्द्धक एवं समन्वयकर्ता तुलसीराम लामिछाने, नेपाली आध्यात्मिक सांस्कृतिक केंद्र टेक्सास की अध्यक्ष सीता सापकोटा, नेपाल सरकार के पूर्व उपसचिव केशव पोखरेल और पूजा चटौत सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- सिद्धार्थनगर में फेरे शुरू होने से पहले मंडप छोड़कर चली गई दुल्हन, पिता के बयान से खुली योजना की पोल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।