सिद्धार्थनगर के इटवा में बड़ा हादसा टला: शौचालय तोड़ते हुए घर में घुसा 22 चक्का ट्रेलर, परिवार सुरक्षित
सिद्धार्थनगर के इटवा में गुरुवार भोर में एक 22 चक्का ट्रेलर अनियंत्रित होकर एक घर में जा घुसा, जिससे मकान क्षतिग्रस्त हो गया। घर में सो रहे परिवार और ट्रेलर के चालक-परिचालक सभी सुरक्षित बच गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
HighLights
22 चक्का ट्रेलर इटवा में घर में घुसा।
परिवार के सदस्य और चालक-परिचालक सुरक्षित बचे।
मकान का काफी हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ, समझौता जारी।
जागरण संवाददाता, इटवा, (सिद्धार्थनगर)। थानांतर्गत इटवा-बांसी मार्ग पर बड़ा हादसा होते-होते टल गया। घटना उस समय हुई जब गुरुवार की भोर में 22 चक्का ट्रेलर एक मकान में घुस गया। इससे पहले ट्रेलर बगल के दूसरे घर का शौचालय को भी क्षतिग्रस्त किया। घर में बच्चे व स्वजन सो रहे थे, जबकि ट्रेलर में चालक और परिचालक दोनों थे, सभी सुरक्षित बच गए। मगर मकान काफी क्षतिग्रस्त हुआ।
इटवा थानांतर्गत उक्त मार्ग पर ग्राम पिपरा छंगत में बांसी से इटवा की तरफ आ रही ट्रेलर ट्रक यूपी 55 एटी 6888 एक घर में घुस गया। ट्रेलर आदर्श श्रीवास्तव पुत्र बृजेश श्रीवास्तव ग्राम उड़वलिया थाना मिश्रौलिया जनपद सिद्धार्थनगर का है। जबकि चालक आदित्य कुमार पुत्र गिरीशचंद्र निवासी पेंडारी बुजुर्ग थाना खेसरहा के रहने वाले हैं।
अनियंत्रित ट्रक बगल के शौचालय को ध्वस्त करते हुए सीधे जैश मोहम्मद पुत्र सफीक के घर में घुसा गया। उस समय घर में चार बच्चे व उसकी मां सो रहे थे। स्थिति ऐसी रही कि ट्रेलर के बीच का हिस्सा दीवार में घुस गया। ट्रेलर की छत मकान के छत से चिपक गई। गाड़ी हटने के साथ छत गिरने की पूरी आशंका है।
घटना की तेज आवाज से बच्चे व मां उठ गए। उनके करीब तक ट्रेलर पहुंच चुका था। किसी प्रकार की जान माल की हानि नहीं हुई, मगर मकान का काफी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर प्रभारी निरीक्षक इटवा व सीसी टीम भी पहुंच गई।
यह भी पढ़ें- सिद्धार्थनगर में बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल बोले- 'संविधान के आदर्शों से नई पीढ़ी को जोड़ने का अभियान'
प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार दूबे ने बताया कि ट्रेलर घर में घुस गया। चालक व घर के लोग सुरक्षित हैं। मां मकान का नुकसान हुआ है। समझौते की बात हो रही है। पुलिस सारी स्थिति पर नजर रखे हुए है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।