विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बैग में 5.50 लाख छिपाकर नेपाल ले जा रहा था व्यक्ति, पिपलबोट चेकप्वाइंट पर धराया

Published: Thu, 26 Nov 2026 02:46 PM (IST)

भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा जांच के दौरान एक व्यक्ति को 5.50 लाख भारतीय रुपये के साथ पकड़ा गया है। कुशीनगर निवासी संतोष सिंह को रुपन्देही जिले में संयुक्त टीम ने हिरासत में लिया, उसके पास से ब्लैंक चेक और मोबाइल भी मिला।

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. भारत-नेपाल सीमा पर 5.50 लाख भारतीय रुपये जब्त।

  2. कुशीनगर निवासी संतोष सिंह को पुलिस ने पकड़ा।

  3. रुपन्देही जिले में संयुक्त टीम ने की कार्रवाई।

संवाद सूत्र ककरहवा, सिद्धार्थनगर।  नेपाल के रुपन्देही जिले में भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा जांच के दौरान सशस्त्र पुलिस बल और नेपाल पुलिस की संयुक्त टीम ने एक व्यक्ति को 5.50 लाख भारतीय रुपये के साथ पकड़ा है। उसके पास से भारतीय यूनियन बैंक का ब्लैंक चेक और मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला प्रहरी कार्यालय भैरहवा भेज दिया है।

बुधवार शाम रुपन्देही जिले के सिद्धार्थनगर नगरपालिका वार्ड नंबर एक स्थित पिपलबोट चेकप्वाइंट पर संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान भारत से नेपाल की ओर सार्वजनिक ई-रिक्शा से आ रहे एक व्यक्ति की तलाशी ली गई।

उसकी पहचान कुशीनगर जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के चिरैयापाली निवासी 45 वर्षीय संतोष सिंह के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके बैग में छिपाकर रखे गए 5 लाख 50 हजार भारतीय रुपये, भारतीय यूनियन बैंक का एक ब्लैंक चेक और मोबाइल फोन बरामद हुआ।

यह भी पढ़ें- सिद्धार्थनगर में बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल बोले- 'संविधान के आदर्शों से नई पीढ़ी को जोड़ने का अभियान'

यह कार्रवाई सशस्त्र प्रहरी बल नेपाल सीमा सुरक्षा गुल्म मुख्यालय डंडा रुपन्देही के सशस्त्र प्रहरी नायब निरीक्षक गणेश बहादुर रोकामगर तथा इलाका प्रहरी कार्यालय बेलहिया के प्रहरी सहायक निरीक्षक बलिराम यादव के नेतृत्व में गठित संयुक्त टीम ने की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- पंगासियस मछली का अंतरराष्ट्रीय बाजार में होगा दबदबा, भारत-नेपाल समझौते से सिद्धार्थनगर के पालकों की बदलेगी किस्मत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।