विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आईएएस गौरव सिंह सोगरवाल बने सिद्धार्थनगर ने डीएम, 46वें जिलाधिकारी के रूप में संभाला कार्यभार

Published: Mon, 16 Nov 2026 03:14 PM (IST)

नवागत आईएएस गौरव सिंह सोगरवाल ने सिद्धार्थनगर के 46वें जिलाधिकारी के रूप में कार्यभार संभाला।

News Article Hero Image

HighLights

  1. गौरव सिंह सोगरवाल सिद्धार्थनगर के 46वें जिलाधिकारी बने।

  2. उन्होंने कोषागार पहुंचकर डबल लॉक का चार्ज लिया।

  3. सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को प्राथमिकता बताया।

जागरण संवाददाता, सिद्धार्थनगर। नवागत जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने सोमवार को जिले के 46वें जिलाधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने कोषागार पहुंचकर डबल लॉक का चार्ज लिया। इसके बाद कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटलों और कार्यालयों का निरीक्षण कर कार्यप्रणाली की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया और विभागीय कार्यों के बारे में जानकारी ली।

मूल रूप से राजस्थान के निवासी गौरव सिंह सोगरवाल 2017 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वह गोरखपुर में संयुक्त मजिस्ट्रेट, महराजगंज में मुख्य विकास अधिकारी, गोरखपुर में नगर आयुक्त और महराजगंज में जिलाधिकारी के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद जिलाधिकारी ने कहा कि भारत सरकार के निर्देशानुसार स्वगणना के दूसरे चरण का कार्य सोमवार से शुरू हो रहा है। इसे सफलतापूर्वक पूरा कराना प्राथमिकता होगी। इसके साथ ही 17 नवंबर से मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य प्रारंभ होगा। इसमें अधिक से अधिक पात्र लोगों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने पर जोर रहेगा।

उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली विकास योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाएगा। जिले में विकास कार्यों को गति देने के साथ योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर ध्यान दिया जाएगा।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) संदीप कुमार श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) डा. ज्ञान प्रकाश, वरिष्ठ कोषाधिकारी रमेंद्र कुमार मौर्य सहित सभी उपजिलाधिकारी, जिला स्तरीय अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- सिद्धार्थनगर में दूरबीन विधि से फटी आंत का पहला सफल ऑपरेशन, महज 400 रुपये में पूरी हुई सर्जरी

यह भी पढ़ें- सिद्धार्थनगर में मूर्ति विसर्जन के बाद डूबे दो युवकों का 47 घंटे बाद मिला शव, गांव में छाया मातम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।