Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sidharthanagar News: घोड़े की रस्सी में फंसकर 100 मीटर घिसटा किशोर, मची अफरा-तफरी

    Updated: Sat, 09 Aug 2025 03:20 PM (IST)

    शोहरतगढ़ के इक्कावन तिराहे पर एक दर्दनाक घटना घटी जिसमें एक बेकाबू घोड़े ने 15 वर्षीय किशोर हर्षित को 100 मीटर तक घसीटा। गंभीर रूप से घायल हर्षित को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों ने घोड़े के मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

    Hero Image
    शोहरतगढ़ में युवक को घोड़े ने सड़क पर तीन सौ मीटर घसीटा .सौ.इंटरनेट मीडिया

    जागरण संवाददाता, शोहरतगढ़। नगर पंचायत शोहरतगढ़ के इक्कावन तिराहा के पास शुक्रवार को एक घोड़े ने 100 मीटर तक एक किशोर को घसीटा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। घोड़ा बंधा हुआ था। वह रस्सी और लोहे की छड़ तोड़कर अचानक बेकाबू होकर भागा और रास्ते में जा रहे 15 वर्षीय किशोर को रस्सी में फंसा लिया। घोड़ा किशोर को करीब सौ मीटर तक घसीटता चला गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नीबी दोहनी (बेनी माधव नगर) निवासी लक्ष्मीकांत कसौधन के पुत्र हर्षित कसौधन अपने पिता को भोजन देने इक्कावन तिराहा स्थित मेडिकल स्टोर पर जा रहा था। इसी दौरान एक बंधा हुआ घोड़ा रस्सी सहित लोहे की छड़ तोड़कर भागा और किशोर उसी रस्सी में उलझ गया। गिरते ही किशोर का शरीर छड़ में फंस गया और घोड़ा उसे दौड़ते हुए घसीटता चला गया।

    घटना के समय चौराहे पर मौजूद लोगों ने दौड़कर घोड़े को किसी तरह रोका और किशोर को रस्सी से छुड़ाया। आनन-फानन में घायल हर्षित को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

    पिता लक्ष्मीकांत ने बताया कि बेटे की पीठ, हाथ और पैर में गंभीर चोटें हैं और खून काफी बह गया है। उन्होंने घोड़े के मालिक के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराने की बात कही है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। हर्षित की मां अस्पताल में उसे देखकर फूट-फूटकर रो पड़ीं। स्थानीय लोगों का कहना है कि घोड़े को खुला छोड़ना लापरवाही का नतीजा है और प्रशासन को इस पर सख्ती से कार्रवाई करनी चाहिए।