Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP News: सिद्धार्थनगर से मुंबई जा रही कार झांसी में दुर्घटनाग्रस्त, परिवार के चार सदस्यों की दर्दनाक मौत

    उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर से मुंबई जा रही एक कार झांसी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें पति ओबैदुर्रहमान पत्नी आसमा बेटी हुसना और चालक की मृत्यु हो गई। इस हादसे में चार अन्य लोग घायल भी हुए हैं जिनका इलाज चल रहा है। यह परिवार एक कार्यक्रम में शामिल होने मुंबई जा रहा था तभी यह दुखद घटना घटी। पूरे गांव में शोक की लहर है।

    By Jagran News Edited By: Vivek Shukla Updated: Thu, 12 Jun 2025 12:46 PM (IST)
    Hero Image
    सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही जिले में कोहराम मच गया। जागरण (सांकेतिक तस्वीर)

    जागरण संवाददाता, सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर से मुंबई जा रही एक कार झांसी के खिल्ली गांव के पास डिवाइडर से टकरा गयी। इससे कार में सवार पति, पत्नी बेटी व चालक की मृत्यु हो गयी। कार में सवार चार अन्य व्यक्ति घायल हो गए। घायलों का झांसी में ही उपचार चल रहा है। वहां की उनकी स्थिति गंभीर बतायी जा रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सदर थाना के ग्राम घुरहूजोत निवासी 36 वर्षीय ओबेदुर्रहमान, 35 वर्षीया पत्नी आसमा, 13 वर्षीया पुत्री हुसना सहित परिवार के अन्य सदस्यों के साथ किसी कार्यक्रम में मुंबई जा रहे थे। गुरुवार की सुबह करीब चार बजे उनकी कार झांसी जिले के खिल्ली गांव में सड़क के डिवाइडर से टकरा गयी।

    इससे कार में सवार आसमा, हुसना व चालक आमिर खान सहित आठ व्यक्ति घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए झांसी के एक अस्पताल में ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने आसमा, हुसना व आमिर को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान ओबैदुर्रहमान की भी मृत्यु हो गयी।

    अन्य घायलों की स्थिति भी गंभीर है। घटना की जानकारी ओबैदुर्रहमान के घर वालों को पता चला तो वहां मातम पसर गया। घर वाले झांसी के लिए रवाना हो चुके हैं। एक साथ चार मौतों को लेकर ग्रामीण भी बेहद क्षुब्ध नजर आ रहे हैं।