Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बांसी के युवक की हाथरस में मौत, घर पहुंचा शव

    By JagranEdited By:
    Updated: Sun, 29 Mar 2020 09:43 PM (IST)

    कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बड़हरा निवासी विनोद तिवारी पुत्र राममिलन तिवारी ( 32) की शनिवार को हाथरस के सिकंदरा राऊ कस्बे में मौत हो गई थी। वह तीन वर्ष से मुंह के कैंसर से पीड़ित थे। रविवार की सुबह उनका शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। लॉकडाउन होने के कारण उन्हें उसके भाई बाइक से ही लेकर घर के लिए निकल पड़े थे।

    बांसी के युवक की हाथरस में मौत, घर पहुंचा शव

    सिद्धार्थनगर : कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बड़हरा निवासी विनोद तिवारी पुत्र राममिलन तिवारी ( 32) की शनिवार को हाथरस के सिकंदरा राऊ कस्बे में मौत हो गई थी। वह तीन वर्ष से मुंह के कैंसर से पीड़ित थे। रविवार की सुबह उनका शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। लॉकडाउन होने के कारण उन्हें उसके भाई बाइक से ही लेकर घर के लिए निकल पड़े थे। विनोद तिवारी अपनी पत्नी सविता व दो बच्चों सहित छोटे भाइयों गोलू और संदीप के साथ दिल्ली के नवीन विहार में किराए के मकान में रहते थे। परिवार धूप बत्ती एवं अगरबत्ती आदि को दुकानों पर बेचने का काम करता था। विनोद तीन साल से मुंह के कैंसर से पीड़ित थे। इनका इलाज चल रहा था। लाकडाउन होने के कारण धंधा बंद हो गया था। सभी परिवार अपने एक रिश्तेदार इंद्रजीत के साथ शुक्रवार रात नौ बजे के करीब चोरी छिपे तीन बाइक से दिल्ली से अपने घर बड़हरा के लिए चल पड़े। सभी शनिवार दोपहर 12 बजे के करीब हाथरस पहुंचे जहां उन्होंने लंगर खाया। इसके बाद विनोद की हालत बिगड़ने लगी। वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। पुलिस की मदद से अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हाथरस पुलिस ने पिकअप से शव एवं परिजनों को बड़हरा ग्राम स्थित घर के लिए भिजवा दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें