विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दो पक्षों में मारपीट, महिलाओं को लाठी से पीटा

By JagranEdited By:
Published: Mon, 06 Jul 2020 09:40 PM (IST)

थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरी बुजुर्ग में सोमवार को पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच में मारपीट हुई। ...और पढ़ें

दो पक्षों में मारपीट, महिलाओं को लाठी से पीटा
दो पक्षों में मारपीट, महिलाओं को लाठी से पीटा

सिद्धार्थनगर : थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरी बुजुर्ग में सोमवार को पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच में मारपीट हुई। एक पक्ष ने सरेआम लाठी-डंडा से महिला की पिटाई की। वह अपने पुत्र को बचाने का प्रयास कर रही थी।

गांव निवासी आलिया पत्नी एजाज अली इलाज कराने के लिए पुत्र के साथ बाइक से चिकित्सक के यहां जा रही थी। इसी दौरान विपक्षियों ने रास्ते में रोक लिया। जबतक लोग कुछ समझते लाठी-डंडे से हमला कर दिया। पुत्र को बचाने का प्रयास कर रही आलिया की भी पिटाई की। यह देख बबलू, एजाज, जाहिदा, ताहिरा ने बीचबचाव करने का प्रयास किया तो उन्हें भी मारा। ग्रामीणों ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी इटवा पहुंचाया। सीओ इटवा श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। तहरीर मिलने पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करेगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।