Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अस्पताल व रास्ते से गिरफ्तार किए गए कांग्रेसी नेता

    By JagranEdited By:
    Updated: Wed, 23 Dec 2020 08:16 PM (IST)

    कांग्रेसियों के आंदोलन को लेकर सुबह से ही सर्तक रही पुलिस

    Hero Image
    अस्पताल व रास्ते से गिरफ्तार किए गए कांग्रेसी नेता

    सिद्धार्थनगर: किसानों के समर्थन में कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे चरणबद्ध आंदोलन को रोकने के लिए पुलिस सुबह से ही सतर्क रही। जिला प्रशासन ने सख्त रूख अपनाते हुए कांग्रेसी नेताओं की सुबह से ही गिरफ्तारी तेज कर दी। कांग्रेस नेता व पूर्व सांसद प्रत्याशी डॉ चंद्रेश उपाध्याय को उनके हास्पिटल से ही गिरफ्तार कर अस्थाई जेल ले गई। वहीं दूसरी तरफ जिलाध्यक्ष काजी सुहेज अहमद बांसी-बस्ती मार्ग पर लोहरौली के पास से ही गिरफ्तार कर लिया। सभी को पुलिस अस्थाई जेल ले गई जहां से देर शाम सभी को रिहा कर दिया गया। इस दौरान कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रही।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गिरफ्तारी से ही आंदोलन की तैयारी कर रहे डा. चंद्रेश उपाध्याय ने कहा कि जब तक केंद्र सरकार कृषि सुधार कानून को वापस नहीं लेती, आंदोलन चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पुलिसिया उत्पीड़न से डरने वाले नहीं हैं। सरकार को कानून को बदलना ही पड़ेगा। सबरे आलम ने कहा कि सरकार नए कानून के जरिए किसानों को खत्म करना चाहती है। वह उद्योगपतियों को बढ़ावा देने का काम कर रही है। जिसे पार्टी कार्यकर्ता किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं करेंगे। गिरफ्तारी देने वालों में सादाब आलम, शहनवाज, दुर्गेश मणि त्रिपाठी, प्रभात उपाध्याय, छोटू कुमार, इसरार अहमद, कृष्णचंद्र पांडेय, विशाल शुक्ल, अनिल मिश्र, दिनेश मिश्र, आशुतोष मिश्र, रितेश तिवारी, देवेंद्र कुमार, शादिक अहमद, आमिर मोइन, रंजना मिश्रा, किरन शुक्ला आदि शामिल रहीं। बांसी में किसान बिल के विरोध में जुलूस व प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष काजी सुहेल को पुलिस ने कार्यकर्ताओं के साथ बांसी-बस्ती मार्ग पर जनपद सीमा लोहरौली के पास से गिरफ्तार कर लिया। नगर में जिला उपाध्याक्ष अभिनव राय को भी पुलिस ने एक दर्जन कार्यकर्ताओं के साथ उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया।

    बुधवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष की अगुवाई में डुमरियागंज से काफिला निकला जो बस्ती जनपद के रूधौली होते हुए, जनपद की सीमा लोहरौली में प्रवेश किया। वहां पहले से मुस्तैद डिड़ई चौकी प्रभारी भानू प्रताप सिंह व पुलिस फोर्स के साथ काफिले को आगे बढ़ने से रोक दिए। सभी को वाहन में बैठाकर डा. दशरथ चौधरी फार्मेसी कालेज में बने अस्थाई जेल में बंद कर दिया। सभी को चार घंटे के बाद सभी को छोड़ दिया गया। काफिले में प्रदेश सचिव देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, ब्लाक अध्यक्ष डा.रमेश चौधरी, ओंमकार नाथ पांडेय, कृष्ण मोहन चौधरी, अनिल राय, राकेश कन्नौजिया, बृजभान, डा. अंकित चौधरी, शाहिद अली, सुनील कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।