Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सिद्धार्थनगर में हादसा: सोतवा पुल पर कार से टकरायी बाइक, एक की मौत; दो बच्चे घायल

    सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज में सोतवा पुल के पास एक कार और बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई और दो बच्चे घायल हो गए। मृतक रामकुमार संतकबीरनगर के निवासी थे और अपनी ससुराल से बच्चों के साथ घर जा रहे थे। घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवा में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    By Jagran News Edited By: Vivek Shukla Updated: Thu, 19 Jun 2025 12:07 PM (IST)
    Hero Image
    हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। जागरण

    जागरण संवाददाता, सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के सोतवा पुल के पास कार से एक बाइक टकरा गयी। इससे एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी। बाइक सवार दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गये। उनका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवा में उपचार चल रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    संतकबीरनगर जिले के धर्मसिंहवा निवासी रामकुमार पुत्र बाबूराम की ससुराल डुमरियागंज थाना क्षेत्र के भारतभारी में है। इस समय उनके बच्चे ससुराल में ही थे। सुबह साढ़े सात बजे वह बाइक से अपने दोनों बच्चों को लेकर घर जा रहे थे।

    डुमरियागंज क्षेत्र के सोतवा पुल के पास उनकी बाइक एक कार से टकरा गयी। इससे वह व बाइक पर सवार दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही आस-पास के लोग वहां पहुंच गए। उन्हें किसी तरह से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवा ले जाया गया।

    वहां चिकित्सकों ने रामुकुमार को मृत घोषित कर दिया। बच्चों की स्थिति गंभीर है। उनका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेंवा में उपचार चल रहा है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन कर रही है।