सिद्धार्थनगर के बढ़नी सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था परखी, सतर्कता के निर्देश
एडीजी रामकुमार ने भारत-नेपाल के बढ़नी सीमा क्षेत्र का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने एसएसबी अधिकारियों से जांच प्रक्रिया और आवागमन की जानकारी ली, साथ ही सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

एडीजी ने किया बढ़नी बॉर्डर का निरीक्षण। जागरण
HighLights
एडीजी रामकुमार ने बढ़नी सीमा का औचक निरीक्षण किया।
एसएसबी अधिकारियों से सुरक्षा, जांच प्रक्रिया की जानकारी ली।
सीमा पर सतर्कता, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश।
संवाद सूत्र, बढ़नी। एडीजी रामकुमार ने शनिवार को भारत-नेपाल के बढ़नी सीमा क्षेत्र का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के अधिकारियों और जवानों से सुरक्षा संबंधी तैयारियों की जानकारी ली।
एडीजी ने एसएसबी के अधिकारियों के साथ संक्षिप्त बैठक कर सीमा पर निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने जवानों को सीमा पर सतर्कता बरतने और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए। साथ ही सीमा से होने वाले आवागमन पर निगरानी रखने को कहा।
यह भी पढ़ें- सिद्धार्थनगर में AI से आधार बदलकर बनाते थे फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट, डेढ़ लाख में होता था सौदा
उन्होंने बॉर्डर चेक पोस्ट पर भारत और नेपाल के बीच आवागमन की व्यवस्था तथा आने-जाने वाले लोगों की जांच प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान सीमा सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई।