Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP News: सिद्धार्थनगर में फर्जी धान क्रय केंद्र से 67 करोड़ का घोटाला, आर्थिक अपराध शाखा करेगी जांच

    Updated: Sat, 28 Jun 2025 01:26 PM (IST)

    सिद्धार्थनगर में पीसीएफ के कुछ पूर्व अधिकारियों और कर्मचारियों ने फर्जी धान क्रय केंद्र खोलकर 67 करोड़ रुपये का घोटाला किया। उत्तर प्रदेश शासन ने इस म ...और पढ़ें

    Hero Image
    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

     जागरण संवाददाता, सिद्धार्थनगर। फर्जी धान क्रय केंद्र खोलकर पीसीएफ के कुछ पूर्व अधिकारी, कर्मचारी व धान क्रय केंद्र प्रभारियों ने 67 करोड़ धान खरीद का घोटाला कर लिया। अब इस मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा करेगी।

    इसके लिए अनु सचिव उत्तर प्रदेश शासन मनोज कुमार पाण्डेय ने पुलिस महानिदेशक आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन को पत्र लिखा है। उन्होंने आर्थिक अपराध शाखा से इस मामले की जांच कराकर तीन माह के भीतर शासन में पत्र भेजने के लिए कहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    2022-23 में फर्जी धान क्रय केंद्र बनाकर पीसीएफ के तत्कालीन अधिकारी, कर्मचारी व कुछ क्रय केंद्र प्रभारियों ने बड़े पैमाने पर धान का गबन किया गय है। डुमरियागंज विकास खंड की साधन सहकारी समिति महुआरा भी उसमें से एक है। जिलाधिकारी डा.राजा गणपति आर ने इस मामले को लेकर 21 दिसंबर को शासन को पत्र लिखा था।

    शासन ने उस पत्र का संज्ञान लेकर अब इसकी जांच आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) से कराने का निर्णय लिया है। इसे लेकर अनु सचिव उत्तर प्रदेश शासन मनोज कुमार पाण्डेय ने पुलिस महानिदेशक आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन को पत्र लिखा है।

    उन्होंने आर्थिक अपराध शाखा से इस मामले की जांच कराकर तीन माह के भीतर शासन में पत्र भेजने के लिए कहा है।