Sidharthnagar News: युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, नहर के पास मिला शव; जांच में जुटी पुलिस
सिद्धार्थनगर के पथरा थाना क्षेत्र में एक 45 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर किनारे पाया गया। मृतक राजेश सुबह घर से निकले थे और बाद में खेत में मृत पाए गए। शरीर पर कोई जाहिरा चोट के निशान नहीं थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार के अनुसार राजेश कुछ दिनों से दिमागी रूप से बीमार थे और उनका इलाज चल रहा था।

जागरण संवाददाता, बांसी। पथरा थाना क्षेत्र के ग्राम लौकिहवा निवासी एक 45 वर्षीय युवक का शव गांव से पूरब स्थित नहर के किनारे मिला है। पुलिस व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना सुबह साढ़े नौ बजे की है। मृतक का नाम राजेश पुत्र खजांची है।
राजेश प्रतिदिन की भांति रविवार की भोर में घर से निकले थे। सुबह करीब नौ बजे नित्य क्रिया के लिए गांव का एक व्यक्ति जब नहर के पास जा रहा था तो देखा खेत में राजेश पड़ा हुआ है। वह तुरन्त घर वालों व ग्रामीणों को सूचित किया। मौके पर पहुंचे स्वजन व ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया।
पथरा थानाध्यक्ष भाग्यवती पांडेय 10 बजे के करीब मौके पर पहुंची तो देखा कि वह मृत पड़े है। मृतक के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। राजेश के तीन पुत्रियां व दो पुत्र हैं।
स्वजन के अनुसार राजेश कुछ दिनों से दिमागी बीमार थे जिनका उपचार गोरखपुर दा बेरी के यहां से चल रहा था। वह प्रतिदिन भोर में घर से निकल जाते थे तथा फिर 11-12 बजे तक वापस आ जाते थे।
थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के शरीर पर कोई जाहिरा चोट के निशान नहीं मिले है। शव को पोस्टमार्टम में भेजा गया है। रिपोर्ट से ही मृत्यु का कारण स्पष्ट हो सकेगा उस अनुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।