विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज में ट्रैक्टर की चपेट में आने से किशोरी की मौत, चाचा घायल

Published: Fri, 20 Nov 2026 03:07 PM (IST)

डुमरियागंज में ट्रैक्टर की टक्कर से 14 वर्षीय किशोरी चांदनी की मौत हो गई, जबकि उसके चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और ट्रैक्टर चालक की तलाश कर रही है।

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. 14 वर्षीय किशोरी की ट्रैक्टर टक्कर में दुखद मौत।

  2. चाचा गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में उपचार जारी।

  3. पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रैक्टर की तलाश शुरू की।

जागरण संवाददाता, डुमरियागंज। ट्रैक्टर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार 14 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई, जबकि उसके चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा शुक्रवार दोपहर डुमरियागंज थाना क्षेत्र के अनदुआ शनिचरा के पास हुआ। दुर्घटना के बाद मौके पर जुटे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरसिया पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया।

त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के जिगना शुक्ल गांव निवासी विनोद विश्वकर्मा की पुत्री चांदनी अपने चाचा मिठाई पुत्र दुखहरन के साथ मोटरसाइकिल से पिकौरा गांव जा रही थी। दोपहर करीब 12 बजे अनदुआ शनिचरा के पास पहुंचने पर उनकी बाइक की ट्रैक्टर से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने डायल 112 पर सूचना देकर पुलिस को बुलाया।

पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से दोनों घायलों को सीएचसी सिरसिया भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद चांदनी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल मिठाई का उपचार जारी है। किशोरी की मौत की खबर मिलते ही स्वजन में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें- पूर्वांचल में बढ़ेगी ठंड, 'अकवान' तूफान ला सकता है मौसम में बड़ा बदलाव

इंस्पेक्टर एसपी सिंह ने बताया कि किशोरी के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा जा रहा है। दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें- सिद्धार्थनगर में 1500 एकड़ के बागों से बदलेगी किसानों की किस्मत, GI टैग से चमकेगा गौरजीत आम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।