Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    International Yoga Day: सिद्धार्थनगर शहर से लेकर गांव तक योग से निरोग का लिया गया संकल्प, लोगों में दिखा खूब उत्साह

    Updated: Sat, 21 Jun 2025 12:43 PM (IST)

    योग दिवस पर जिला क्रीड़ांगन में आयोजित शिविर में एक साथ 500 से अधिक लोगों ने योग किया। यहां पर प्रदेश के मत्स्य मंत्री संजय निषाद, सांसद जगदम्बिका पाल, शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान, जिलाधिकारी डा.राजा गणपति आर, पुलिस अधीक्षक डा.अभिषेक महाजन, मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारियों ने योग शिविर में हिस्सा लिया। 

    Hero Image

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास करते लोग। जागरण

    जागरण टीम, सिद्धार्थनगर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हर किसी ने अपने दिन की शुरुआत योगासन के साथ किया। सूर्योदय के साथ ही जगह-जगह योग शिविर का आयोजन होने के साथ ही शहर से लेकर गांव तक योगासन की धूम रही। योग दिवस पर सरकारी कार्यालयों, अस्पताल, थाना सहित सभी कार्यालयों में योग शिविर का आयोजन कर लोगों को नियमित रूप से योग करने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर लेागों को योग से निरोगी रहने के उपायों के बारे में जानकारी दी गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    योग दिवस पर जिला क्रीड़ांगन में आयोजित शिविर में एक साथ 500 से अधिक लोगों ने योग किया। यहां पर प्रदेश के मत्स्य मंत्री संजय निषाद, सांसद जगदम्बिका पाल, शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान, जिलाधिकारी डा.राजा गणपति आर, पुलिस अधीक्षक डा.अभिषेक महाजन, मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारियों ने योग शिविर में हिस्सा लिया।

    योग प्रशिक्षक जिला व्यायाम शिक्षक उपेंद्रनाथ उपाध्याय,ख् पूर्व माध्यमिक विद्यालय टडिया बाज़ार के अनुदेशक सत्य प्रकाश व यूनान एवं आयुर्वेद विभाग रामफेर गिरी ने लोगों को योग कराया। इस अवसर पर मत्स्य मंत्री डा.संजय निषाद ने लोगों को योग के लोग लाभ के विषय में बताया। उन्होंने कहा कि योग से ही शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है। इससे मन में अच्छे विचार आते हैं।

    कार्यक्रम को सांसद जगदंबिका पाल ने भी संबोधित किया। जनपद न्याालय में जनपद न्यायाधीश विरजेन्द्रर कुमार सिंह की अध्यक्षता में लोगों ने विभिन्न योगासन व प्राणायाम किया। इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश योग दिवस की इस वर्ष के थीम एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग के महत्व को समझाते हुए सभी को नियमित प्रणायाम करने के लिए प्रोत्साहित किया।

    राजकीय होम्योपैथी चिकित्सालय पिपरा पाण्डेय के योग गुरु डा. अरुण मणि त्रिपाठी योग प्रशिक्षक की भूमिका में रहे। इस असर पर पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण अरविन्द राय, विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी मनोज कुमार तिवारी, पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शैलेन्द्र नाथ अन्य उपस्थित रहे। जिला कारागार में जेल अधीक्षक सचिन वर्मा, अभिषेक चौधरी के संयोजन में सभी बंदियों को योगा अभ्यास कराया।

    पुलिस लाइन्स में पुलिस अधीक्षक डा.अभिषेक महाजन, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत सहित सभी पुलिस अधकारी व कर्मचारियों ने एक साथ योग किया। यहां पर प्रशिक्षक महेश प्रसाद ने योगासन कराया। शहर के रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कालेज में छात्रों व शिक्षकों ने एक साथ योगासन किया।

    इसके अलावा जिले के सभी सीएचसी, पीएचसी, ब्लाक कार्यालयों पर योग शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें सभी अधिकारियों कर्मचारियों ने भाग लिया। मधुकरपुर स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में चिकित्कस डा.चारूबाला शर्मा की मौजूदगी में लोगों ने योगाभ्यास किया।