अयोध्या में प्रदेशीय विद्यालयी खो-खो प्रतियोगिता, बालकों में वाराणसी की टीम चैंपियन; एक अंक से हारी देवीपाटन मंडल
State Schools Kho-Kho: देवीपाटन मंडल की टीम का सभी मैचों में दबदबा रहा, लेकिन फाइनल मुकाबले में देवीपाटन मंडल की ...और पढ़ें

प्रतियोगिता में मिले मेडल के साथ उपविजेता देवीपाटन मंडल टीम के खिलाड़ी
HighLights
रोमांचक फाइनल में देवीपाटन मंडल को एक अंक से किया पराजित
डॉ. भीमराव अंबेडकर क्रीड़ा संस्थान में आयोजित हुई प्रतियोगिता
संवाद सूत्र, श्रावस्ती। डॉ. भीमराव अंबेडकर क्रीड़ा संस्थान,अयोध्या में दो से चार नवंबर तक 70वीं प्रदेशीय विद्यालयी खो-खो प्रतियोगिता हुई। इसमें देवीपाटन मंडल की टीम का सभी मैचों में दबदबा रहा, लेकिन फाइनल मुकाबले में देवीपाटन मंडल की टीम को वाराणसी से एक अंक पीछे रह कर उपविजेता से संतोष करना पड़ा। टीम में श्रावस्ती के 12 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
क्रीड़ा सचिव आशीष कुमार ने बताया कि 17 वर्षीय बालक वर्ग खो-खो प्रतियोगिता का पहला मैच देवीपाटन मंडल व प्रयागराज की टीम के बीच खेला गया। इसमें देवीपाटन मंडल की टीम 18-9 से विजेता बनी। दूसरा मुकाबला देवीपाटन व मिर्जापुर की टीम के बीच हुआ। देवीपाटन की टीम ने 20-4 से बाजी मारी। तीसरा मैच देवीपाटन व आगरा की टीम से हुआ। इसमें भी देवीपाटन मंडल की टीम 20-5 से विजेता रही।
क्वार्टर फाइनल मुकाबला देवीपाटन व मेरठ के बीच खेला गया। यह मैच 20-6 से जीत कर देवीपाटन की टीम ने सेमी फाइनल में जगह बनाई। सेमी फाइनल मैच देवीपाटन व आजमगढ़ के बीच होना था, लेकिन इसमें आजमगढ़ की टीम ने हिस्सा नहीं किया। इससे देवीपाटन मंडल टीम को वाकओवर मिल गया और टीम फाइनल में पहुंच गई।
बुधवार को प्रतियोगिता का फाइनल मैच देवीपाटन व वाराणसी के बीच हुआ। इस महामुकाबले में वाराणसी मंडल की टीम ने देवीपाटन मंडल को 13-12 से हराकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया, जबकि एक अंक से पीछे रहकर देवीपाटन मंडल टीम उपविजेता रही। विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।