साड़ी के फंदे से लटक कर दी जान, सुसाइड से पहले सेल्फी ली वीडियो भी बनाया
पुलिस के अनुसार मृतका के फोन से उसके मरने से पहले की वीडियो और सेल्फी मिली है। मृतका के दो बच्चे ननिहाल में ही रहते हैं। पति रोजगार के लिए छह माह से म ...और पढ़ें

संसू, इकौना (श्रावस्ती) : इकौना नगर के गौतम नगर वार्ड में स्वास्थ्य कार्यकर्ता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शव कमरे के अंदर छत के पंखे में साड़ी के फंदे के सहारे लटकते पाया गया।
सिरसिया क्षेत्र के कुथनी गांव निवासी रेखा त्रिपाठी इकौना नगर में एक निजी अस्पताल में स्वास्थ्य कार्यकर्ता के तौर पर काम करतीं थीं। वह इकौना के गौतम नगर वार्ड में पेट्रोल पंप रोड पर किराए के मकान में अकेली रहती थीं। उनका मायका इकौना क्षेत्र के पतेढ़ा गांव में है।
मृतका के दो बच्चे ननिहाल में ही रहते हैं। पति रोजगार के लिए छह माह से मुंबई में रहता है। गुरुवार की सुबह मृतका के पिता नित्य की भांति दूध लेकर उसके आवास पर पहुंचे तो उसका शव कमरे में छत के पंखे में साड़ी के सहारे लटकता मिला। इकौना थाने के प्रभारी निरीक्षक संतोष तिवारी ने बताया कि मृतका के मोबाइल फोन की छानबीन में मृतका की आत्महत्या का वीडियो व सेल्फी मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट होगी।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।