Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Shravasti Seat Result 2024: श्रावस्ती में सपा प्रत्याशी राम शिरोमणि वर्मा 76673 वोटों से जीते, देखें अपडेट

    Updated: Tue, 04 Jun 2024 01:24 PM (IST)

    Shravasti lok sabha election 2024 Result- श्रावस्ती लोकसभा क्षेत्र में गठबंधन दल के सपा प्रत्याशी राम शिरोमणि वर्मा ने 76673 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। वर्मा भाजपा प्रत्याशी साकेत मिश्र को शिकस्त देकर पहली बार सपा के खाते में जीत दर्ज कराने संग दूसरी बार सांसद बने। सपा को 511055 व भाजपा को 434382 वोट मिले। सपा प्रत्याशी को सबसे अधिक बढ़त श्रावस्ती व गैंसड़ी विस से मिली।

    Hero Image
    Shravasti Seat Result 2024: भाजपा, सपा और बसपा में से इस बार किसने मारी बाजी?

    डिजिटल डेस्क, श्रावस्ती। Shravasti lok sabha Chunav Result 2024 | श्रावस्ती संसदीय क्षेत्र की मतगणना मंगलवार सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मंडी समिति में शुरू हुई। पहले राउंड से ही गठबंधन दल के प्रत्याशी ने बढ़त बनाई, जो अंतिम राउंड में जीत में बदल गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    श्रावस्ती लोकसभा क्षेत्र में गठबंधन दल के सपा प्रत्याशी राम शिरोमणि वर्मा ने 76673 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। वर्मा भाजपा प्रत्याशी साकेत मिश्र को शिकस्त देकर पहली बार सपा के खाते में जीत दर्ज कराने संग दूसरी बार सांसद बने। सपा को 511055 व भाजपा को 434382 वोट मिले। सपा प्रत्याशी को सबसे अधिक बढ़त श्रावस्ती व गैंसड़ी विस से मिली। जबकि भाजपा के साकेत मिश्र को निराशा हाथ लगी।

    बलरामपुर में 725 मतों से भले ही आगे रहे, लेकिन यह हार के अंतर का 10वां हिस्सा भी नहीं रहा। प्रेक्षक जमुना भिड़े, किशोर कुमार व पुलिस उपमहानिरीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह, जिनि अधिकारी अरविंद सिंह व एसपी केशव कुमार मुस्तैद रहे।

    विधानसभावार मिले मत

    गठबंधन दल के राम शिरोमणि वर्मा को तुलसीपुर में 94154, गैंसड़ी में 94175, बलरामपुर में 91581, भिनगा में 105980, श्रावस्ती में 122323 व डाक मत 2842 मिले। जबकि भाजपा के साकेत मिश्र को तुलसीपुर में 78350, गैंसड़ी में 72427, बलरामपुर में 92306, भिनगा में 89329, श्रावस्ती में 99674 व डाक मत 2296 मिले। तीसरे नंबर पर रहे बसपा प्रत्याशी मुइनुद्दीन अहमद खां को कुल 56251 मत मिले।

    श्रावस्ती लोकसभा क्षेत्र के मुद्दे

    • झारखंडी रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण
    • स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार व बर्न यूनिट का संचालन
    • बहराइच-श्रावस्ती-उतरौला-खलीलाबाद रेल लाइन निर्माण
    • आईटीआई व पॉलिटेक्निक कॉलेजों का संचालन
    • बाढ़ से बचाव को तटबंधों का निर्माण
    • तुलसीपुर व श्रावस्ती में रोडवेज बस स्टेशन का निर्माण
    • चोरघटा पुल का निर्माण
    • खेल प्रशिक्षकों की कमी
    • जिला महिला अस्पताल का उच्चीकरण
    • जिले के 840 मजरों में विद्युतीकरण

    श्रावस्ती संसदीय क्षेत्र का इतिहास

    किसान कर्ज माफी के बाद वर्ष 2009 के चुनाव में कांग्रेस की लहर बनी थी। श्रावस्ती लोकसभा का गठन होने के बाद यह पहला चुनाव था। डॉ. विनय कुमार पांडेय कांग्रेस से सांसद चुने गए थे। उन्हें 33.29 प्रतिशत वोट मिले थे। 42 हजार 29 मतों से कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। वर्ष 2014 के चुनाव में पूरे देश में मोदी की लहर थी। श्रावस्ती भी इस लहर के साथ चली। 

    भाजपा उम्मीदवार दद्दन मिश्र ने 35.84 प्रतिशत मत प्राप्त कर 85 हजार 913 मतों से जीत दर्ज की थी। वर्ष 2019 के चुनाव में मोदी लहर पर जातीय समीकरण भारी पड़े। भाजपा यह चुनाव हार गई। सपा-बसपा गठबंधन से रामशिरोमणि वर्मा सांसद चुने गए। उन्हें कुल 44.31 प्रतिशत वोट मिले। यह जीत मात्र पांच हजार 320 मतों से हुई थी।

    यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election Result 2024: पीएम मोदी-अमित शाह की 4 जून की ये भविष्यवाणी एक दिन पहले ही हो गई पूरी, जानिए पूरी कहानी

    यह भी पढ़ें: 'जनता की नब्ज कुछ और...' Exit polls पर थरूर ने कही दी यह बड़ी बात; I.N.D.I.A को लेकर भी की भविष्यवाणी