Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Shravasti Flood Effect: बाढ़ के पानी में बह गई सड़कें, लोगों को आने-जाने में हो रही परेशानी

    Updated: Sun, 14 Sep 2025 03:06 PM (IST)

    श्रावस्ती के जमुनहा तहसील क्षेत्र में मल्हीपुर-भिनगा मार्ग पर बाढ़ से सड़क बह गई है जिससे राहगीरों को भारी परेशानी हो रही है। राप्ती नदी के मार्ग परिवर्तन के कारण सड़क बार-बार कट रही है जिससे जमुनहा तहसील का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। लोगों को नाव से यात्रा करने पर मजबूर होना पड़ रहा है।

    Hero Image
    बाढ़ में बही सड़क बढ़ा रही राहगीरों की परेशानियां। जागरण फोटो

    संवाद सूत्र, जमुनहा (श्रावस्ती)। जमुनहा तहसील क्षेत्र में मल्हीपुर-भिनगा मार्ग पर बंदरहा बाबा कुटी के पास बाढ़ में बही सड़क राहगीरों की दुश्वारी बढ़ा रही है। बारिश व बाढ़ के समय क्षतिग्रस्त मार्ग पर पानी के तेज बहाव से आवागमन पूरी तरह ठप हो जाता है। इससे लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मल्हीपुर-भिनगा मार्ग पर मधवापुर के पास राप्ती नदी बहती है। वर्ष 2014 में जमुनहा तहसील के गठन के बाद क्षेत्रवासियों की मांग पर पूर्ववर्ती सरकार ने इस पर पुल का निर्माण कराया गया था। वर्ष 2020 में राप्ती नदी पुल के निकट अपनी धारा बदलते हुए पश्चिम दिशा की ओर बढ़ने लगी और धीरे-धीरे नदी की मुख्य धारा ने वर्ष 2022 में मार्ग पर बनी पक्की सड़क को काट लिया।

    आवागमन बहाल करने के लिए कटी सड़क का पुनर्निर्माण कराया गया था, लेकिन नदी धारा परिवर्तन से बाढ़ के दौरान पानी के तेज बहाव से यह मार्ग प्रतिवर्ष कट जाता है। पिछले वर्ष आई बाढ़ के दौरान यह मार्ग छह स्थानों पर कट गया था। इससे बरसात के मौसम तक इस पर आवागमन बंद था।

    क्षेत्र के लोग कटी सड़क के किनारे खेतों से होकर गुजरते थे। काफी दिनों के बाद लोक निर्माण विभाग की ओर से मिट्टी पाटकर सड़क को बराबर तो कर दिया गया था, लेकिन पांच अगस्त को आई बाढ़ के दौरान सड़क पुनः कट गई।

    इससे जमुनहा तहसील का जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया। क्षेत्र के लोग जिला मुख्यालय पहुंचने के लिए नाव के सहारे रास्ते को पार करते हैं। पुलिस को भी काफी लंबी दूरी तय करके गांवों में गश्त करने जाना पड़ता है।