Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Shrawasti News: 50CM ऊपर बह रही राप्ती नदी, बाढ़ का खतरा; मल्हीपुर-भिनगा मार्ग पर आवागमन ठप

    Updated: Fri, 12 Sep 2025 05:24 PM (IST)

    Shrawasti News | श्रावस्ती में भारी बारिश से राप्ती नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। नेपाल में हुई बारिश के कारण जलस्तर में वृद्धि हुई है जिससे मल्हीपुर-भिनगा मार्ग बाधित हो गया। तटवर्ती गांवों में दहशत फैल गई लेकिन दोपहर बाद जलस्तर कम होने से लोगों ने राहत की सांस ली। जिले में 30 मिमी बारिश दर्ज की गई।

    Hero Image
    50 सेमी ऊपर बह रही नदी, मल्हीपुर-भिनगा मार्ग पर आवागमन ठप।

    जागरण संवाददाता, श्रावस्ती। गुरुवार की रात तराई में झमाझम बारिश हुई। इससे किसानों के चेहरे पर मुस्कान तैर गई। नेपाल के पहाड़ों पर हुई बारिश का पानी आने से राप्ती नदी खतरे के निशान से 80 सेमी ऊपर पहुंच गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बाढ़ में क्षतिग्रस्त हुए मल्हीपुर-भिनगा मार्ग पर पानी का बहाव तेज होने से आवागमन ठप हो गया। अचानक बढ़े जलस्तर से तटवर्ती गांवों के लोग सहम गए। दोपहर बाद नदी के जलस्तर में गिरावट आई। तब जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। जिले में 30 मिमी बारिश रिकार्ड की गई।

    तेज बारिश के बाद देर रात चौधरी चरण सिंह राप्ती बैराज लक्ष्मनपुर कोठी जमुनहा पर नदी का जलस्तर बढ़ने लगा। रात 12 बजे जलस्तर 127.50 सेमी था। रात एक बजे जलस्तर खतरे के निशान 127.70 से 15 सेमी ऊपर बढ़कर 127.85 पर पहुंच गया।

    शुक्रवार की सुबह आठ बजे नदी 128.50 सेमी पर बहने लगी, जो खतरे के निशान से 80 सेमी ऊपर था। जलस्तर बढ़ने के बाद पानी नदी के बाहर आ गया, जो धीरे-धीरे बाढ़ की स्थिति में बदलने लगा। मल्हीपुर-भिनगा मार्ग पर बंदरहा बाबा कुटी के पास पिछले बाढ़ में कटी सड़क पर पानी तेजी से चलने लगा।

    इससे आवागमन बाधित हो गया। लोग नाव के सहारे सड़क के एक छोर से दूसरे छोर पर पहुंचते नजर आए। पानी के तेज बहाव से क्षतिग्रस्त मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्राली फंस गई। काफी मशक्कत के बाद लोगों ने उसे बाहर निकाला।

    नदी का जलस्तर देख तटवर्ती गांवों के लोग सतर्क होकर सुरक्षित जगह की तलाश करने लगे, लेकिन अचानक जलस्तर घटने लगा। दोपहर 12 बजे 128.35 रिकार्ड किया गया। शाम चार बजे जलस्तर घटकर 128.20 सेमी पहुंच गया। इसके बाद लोगों ने राहत महसूस की।