Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जिपं सदस्य के इकलौते रिक्त पद पर भाजपा का कब्जा

    By JagranEdited By:
    Updated: Sat, 23 Jul 2022 01:01 AM (IST)

    पंचायत उपचुनाव में जिपं सदस्य के एक मात्र रिक्त पद पर भाजपा उम्मीदवार का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है।

    Hero Image
    जिपं सदस्य के इकलौते रिक्त पद पर भाजपा का कब्जा

    जिपं सदस्य के इकलौते रिक्त पद पर भाजपा का कब्जा

    श्रावस्ती : पंचायत उपचुनाव में जिपं सदस्य के एक मात्र रिक्त पद पर भाजपा उम्मीदवार का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। इस जीत के साथ ही सदन में भाजपा और मजबूत हो गई है। नाम वापसी के दौरान आठ उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी वापस ले ली। इसके बाद भाजपा उम्मीदवार अवधेश वर्मा का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। माना जा रहा है कि भाजपा के जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी व जिलाध्यक्ष महेश मिश्रा के कुशल रणनीति से भाजपा ने इस किले को फतह किया है। वार्ड नंबर आठ के रिक्त पद के लिए अब मतदान नहीं होगा। अवधेश वर्मा के निर्विरोध निर्वाचन के बाद भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष महेश मिश्रा ओम की अध्यक्षता में स्वागत समारोह आयोजित हुआ। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित दल के साथ-साथ एक परिवार है। भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में अमित सिंह पुंजू समेत सभी प्रत्याशियों ने अपना समर्थन देकर भाजपा परिवार को मजबूती दी है। जिपं अध्यक्ष ददन मिश्रा, विधायक रामफेरन पांडेय, भाजपा महामंत्री दिवाकर शुक्ला, रमन सिंह, पुरुषोत्तम कौशल, उदय प्रकाश त्रिपाठी, जिपं सदस्य देव प्रताप सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय कैराती पटेल, जिला मीडिया प्रभारी संजू तिवारी, सुभाष सत्या मौजूद रहे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें