Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    कांवड़ यात्रा से पहले शिवभक्तों के लिए डिजिटल तोहफा, एक क्लिक में मिलेगी रूट से लेकर शिविर तक की जानकारी

    By Jagran NewsEdited By: Aysha Sheikh
    Updated: Fri, 27 Jun 2025 06:31 PM (IST)

    शामली पुलिस ने कांवड़ यात्रा को आसान बनाने के लिए गूगल मैप का सहारा लिया है। अब शिवभक्त 79 किलोमीटर के कांवड़ मार्ग, रूट डायवर्जन और 39 कांवड़ सेवा शिविरों की जानकारी गूगल मैप पर पा सकेंगे। पुलिस स्कैन कोड भी जारी करेगी जिससे पूरी रूट जानकारी मिलेगी। यह पहल हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के अधिकारियों के साथ भी साझा की जाएगी ताकि शिवभक्तों को शामली में कोई परेशानी न हो।  

    Hero Image

    आकाश शर्मा, शामली। तकनीक के दौर में हर कोई आधुनिक है। ऐसे में शिवभक्तों की यात्रा को आसान करने के लिए गूगल का सहारा लिया गया है। शामली में 79 किलोमीटर के कांवड़ मार्ग की जानकारी गूगल मैप पर भी मिलेगी। इसके अलावा शामली में 39 स्कूलों पर कांवड़ सेवा शिविर लगाए जाएंगे, जिसके बारे में शिवभक्त गूगल मैप से भी जानकारी ले सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शामली पुलिस की ओर से साइन बोर्ड, एलईडी आदि लगाने की व्यवस्था की जा रही है। आज के दौर में ज्यादातर लोग स्मार्ट फोन का इस्तेमाल करते हैं, और हर छोटे से बड़े कार्यों के लिए गूगल से भी मदद लेते हैं। ऐसे में शामली पुलिस ने इस बार नई पहल करते हुए शामली में कावंड़ यात्रा के दौरान होने वाले रूट डायवर्जन की जानकारी गूगल मैप के जरिए साझा की जाएगी।

    एसपी राम सेवक गौतम ने बताया कि कांवड़ मार्ग के दौरान यातायात रूट डायवर्जन का चार्ट भी तैयार किया जा रहा है, जिसकी जानकारी गूगल मैप से भी मिलेगी। इसके अलावा पुलिस की ओर से स्कैन कोड भी जारी कर विभिन्न इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित किया जाएगा।

    स्कैन कोर्ड को स्कैन करते ही समस्त रूट की जानकारी मिलेगी। इस लिंक और स्कैन कोड को हरियाणा, पंजाब, राजस्थान के अधिकारियों से भी साझा किया जाएगा, जिससे वहां से हरिद्वार जाने वाले शिवभक्तों को लौटते समय शामली में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

    39 शिविरों की जानकारी भी देगा गूगल

    शामली में 39 स्थानों पर कांवड़ सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। कांवड़ सेवा शिविर की जानकारी शिवभक्तों को गूगल मैप पर भी मिल सकेगी। शिविर आयोजकों ने बताया कि सर्च करते ही शामली के रजवाड़ा फार्म, हनुमान धाम, गुलजारी मंदिर आदि कांवड़ शिविर की जानकारी उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा शिवभक्तों को जानकारी देने के लिए प्रत्येक स्थान पर पुलिस तैनात रहेगी। जो शिवभक्तों को जानकारी देगी। 69 स्थानों पर साइन बोर्ड आदि भी लगवाए जा रहे है।

    शिवभक्तों को परेशानी न हो इसलिए लिए गूगल मैप पर लिंक तैयार कराया जा रहा है। जिसको इंटरनेट मीडिया के माध्यम से शिवभक्तों तक पहुंचाने का प्रयास रहेगा। जिले में शिवभक्तों को किसी भी तरह की कोई परेशानी न हो। इसके लिए पूरी तैयारी की जा रही है। इसके अलावा कांवड़ मार्ग पर साइन बोर्ड और पोस्टर भी चस्पा किए जाएंगे।

    -

    राम सेवक गौतम, पुलिस अधीक्षक