Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP News: सांसद इकरा हसन के क्षेत्र में ये क्या हो रहा? यमुना में डूबने से लगातार हो रही मौतें

    Updated: Thu, 15 May 2025 09:48 PM (IST)

    कैराना में यमुना नदी में घाटों और सुरक्षा उपायों की कमी के कारण लगातार डूबने से मौतें हो रही हैं। स्थानीय लोग लंबे समय से पक्के घाट की मांग कर रहे हैं ...और पढ़ें

    Hero Image
    अनदेखी के कारण यमुना में डूबने से लगातार हो रही मौतें

    संवाद सूत्र, कैराना। यमुना में नहाते समय लगातार हादसे हो रहे हैं, लेकिन समस्या के निराकरण के लिए कोई ठोस उपाय नहीं हो रहे हैं। स्थानीय निवासी भी कई बार समस्या के समाधान की मांग कर चुके हैं, लेकिन कुछ नहीं हुआ। शासन-प्रशासन की ओर से हादसों की रोकथाम की व्यवस्था नहीं हो पा रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं, नदी के किनारे बसे गांवों के लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाने की भी जरूरत है। गंगा की तरह यमुना का भी सनातन धर्म में विशेष स्थान है। आस्था के चलते श्रद्धालु अमावस्या, कांवड़ मेला, दशहरा स्नान, राठ पूजा समेत प्रति रविवार की यमुना के किनारे पहुंच कर स्नान कर धर्म लाभ उठाते हैं।

    यहां श्रद्धालु स्नान कर अपने मन को शांत करते हैं। बावजूद इसके प्रति वर्ष स्नान के दौरान श्रद्धालुओं की डूबने से मौत होने का सिलसिला जारी हैं। जागरूकता के अभाव के कारण लोग सतर्क नहीं हो रहे हैं, जिम्मेदार पूर्व में हुई घटनाओं से भी सबक नहीं ले रहे हैं। इस कारण लगातार हादसे हो रहे हैं।

    यमुना के दोनों और पक्का घाट नहीं होने के कारण श्रद्धालु किनारे से दूर तक स्नान करते हैं। पक्का घाट बनने से सभी सुरक्षित स्थान पर ही स्नान करेंगे। वहीं हर समय मोटर बोट व सरकारी गोताखोरों की टीम घाट पर मौजूद नहीं होने के कारण भी हादसों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। किनारों व ब्रिज पर लाइटों व लाउडस्पीकरों व सीसीटीवी से श्रद्धालुओं में जागरूकता का अभाव है।

    डूबने से हुए हादसे 

    • 20 फरवरी को बागपत के गांव मुकुंदपुर निवासी 18 वर्षीय नासिर की हुई मौत।
    • 21 फरवरी को नगर के पीपलोतला निवासी 35 वर्षीय अंकुर की हुई मौत।
    • 22 अप्रैल को गांव नगला राई निवासी 13 वर्षीय सादमा की डूबने से हुई मौत।
    • 28 अप्रैल को पानीपत के वार्ड संख्या 12 के वीर नगर कालोनी निवासी 24 वर्षीय राकेश की डूबने से हुई मौत।
    • 30 वर्षीय पिंटू की डूबने से हुई मौत। 19 वर्षीय श्यामू की डूबने से हुई मौत।
    • 14 मई को गांव इस्सापुर खुरगान निवासी 14 वर्षीय अफनान की डूबने से हुई मौत।
    • गांव इस्सापुर खुरगान 15 वर्षीय मुस्तफा की डूबने से हुई मौत।

    हमारे द्वारा अप्रैल में लोकसभा सत्र में यमुना के घाट को विकसित कराने के लिए मुद्दा उठाया गया है। समस्या के निराकरण के लिए हमारी ओर से प्रयास किए जा रहे हैं। - इकरा हसन, सांसद कैराना