विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अंकित बालियान हत्याकांड: फरार शूटरों और भोलू शाहपुरिया के घरों पर यूपी पुलिस की कुर्की, लाखों का सामान जब्त

Published: Sun, 04 Oct 2026 09:22 PM (IST)

अंकित बालियान हत्याकांड में फरार चल रहे गोगी गैंग के सरगना राहुल उर्फ भोलू शाहपुरिया और दो शूटरों आर्यन संधू ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. अंकित बालियान हत्याकांड के फरार आरोपियों के घरों पर कुर्की की गई।

  2. भोलू शाहपुरिया, आर्यन संधू, सत्यम कादयान के घर से सामान जब्त।

  3. सोनीपत-करनाल में कार्रवाई, यूपी पुलिस पांच राज्यों में कर रही तलाश।

जागरण संवाददाता, शामली। अंकित बालियान हत्याकांड में फरार चल रहे दो शूटर आर्यन संधू और सत्यम कादयान और गोगी गैंग के सरगना राहुल उर्फ भोलू के घर यूपी पुलिस पहुंची और कोर्ट के आदेश पर तीनों के घरों से सभी सामान जब्त किया गया। टीम कुर्की करने के बाद वापस शामली पहुंच गई। फरार आरोपितों की तलाश में टीम पांच राज्यों में तलाश कर रही है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका।

26 अगस्त को शहर के आर्यपुरी में जिम के बाहर हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या कर दी थी। 26 की रात में ही गोगी गैंग के सरगना राहुल उर्फ भोलू शाहपुरिया की ओर से इंस्टाग्राम पर पोस्ट प्रसारित कर हत्याकांड की जिम्मेदारी ली गई।

31 अगस्त की सुबह शामली पुलिस ने मुठभेड के दौरान दो शूटर मोहित और सुमित निवासी सोनीपत को ढ़ेर कर दिया था। हालांकि, इस मामले में फरार चल रहे भोलू शाहपुरिया, शूटर आर्यन संधू और सत्यम कादयान पर एक-एक लाख रुपये का ईनाम घोषित किया गया था।

पुलिस की ओर से आरोपितों की तलाश की गई, लेकिन वह नहीं मिले। इसके बाद धारा-82 के तहत कुर्की से पहले नोटिस चस्पा किया गया और भगोड़ा भी घोषित कर दिया गया। कोर्ट की ओर से संपत्ति कुर्क करने के आदेश जारी किए गए।

डबल बैड, सेफ, वाशिंग मशीन, एसी समेत कई सामान जब्त 

रविवार को आदेश के साथ सीओ जितेंद्र यादव के नेतृत्व दो टीम को हरियाणा भेजा गया, जिनमें एक टीम शाहपुर तुर्क थाना मुरथल जिला सोनीपत राहुल उर्फ भोलू के घर पहुंची और यहां से एक डबल बैड, एक सेफ, एक वाशिंग मशीन, एक एसी, एक संदूक, एक एलईडी, जिम का सामान जब्त किया गया।

दूसरी टीम आर्यन संधू निवासी मुहल्ला सोमला जाटान कालंदरी गेट थाना सिटी जिला करनाल पहुंची। टीम ने यहां से एक सेफ, एक वाशिंग मशीन, एक एसी, एक संदूक, एक एलइडी, एक इनवर्टर बैटरा अन्य सामान जब्त किया गया और सत्यम कादयान निवासी गोपीवाला डेरा थाना सिटी सेक्टर चार जनपद करनाल के घर पहुंचकर टीम ने एक सेफ, एक दीवान बैड, जिम का सामान, एक सोफा, एक डायनिंग टेबल व अन्य कुर्की योग्य सामान जब्त किया।

लाखों रुपये का सामान जब्त करने के बाद यूपी पुलिस सामान लेकर वापस शामली पहुंच गई। फरार आरोपितों की तलाश में पांच राज्यों में टीम दबिश दे रही है।

भोलू शाहपुरिया, शूटर सत्यम कादयान और आर्यन संधू के घर पुलिस ने पहुंचकर कोर्ट के आदेश पर कुर्की करते हुए सामान जब्त कर लिया। आरोपितों की तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है। जल्द ही तीनों को गिरफ्तार किया जाएगा।

-एनपी सिंह, पुलिस अधीक्षक

यह भी पढ़ें- अंकित बालियान हत्याकांड: सोनीपत में फिल्मी स्टाइल में पकड़ा गया मुख्य आरोपी रोहित लाडला

यह भी पढ़ें- अंकित बालियान हत्याकांड: दोनों शूटर और साजिशकर्ता घोषित किए गए भगोड़ा