अंकित बालियान हत्याकांड: दोनों शूटर और साजिशकर्ता घोषित किए गए भगोड़ा
शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड के फरार एक-एक लाख रुपये के इनामी दोनों शूटरों और साजिशकर्ता को कोर्ट ...और पढ़ें
-1787798376190-1788042835887-1790725637164_m.webp)
HighLights
अंकित बालियान हत्याकांड के फरार शूटर भगोड़ा घोषित।
एक-एक लाख रुपये के इनामी शूटरों की तलाश तेज।
साजिशकर्ता भोलू शाहरपुरिया भी भगोड़ा घोषित किया गया।
जागरण संवाददाता, शामली। हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में एक-एक लाख रुपये के फरार दोनों शूटरों और साजिशकर्ता को कोर्ट ने भगोड़ा घोषित कर दिया है। उनके खिलाफ 14 सिंबतर को एनबीडब्ल्यू जारी हुआ था। इसके बाद उनके घर पर शामली पुलिस की ओर से कुर्की के पहले का नोटिस भी चस्पा किया जा चुका है। वहीं, एएसपी का कहना है कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।
बाबरी थानाक्षेत्र के गांव बंतीखेड़ा निवासी हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की 26 अगस्त को कोतवाली क्षेत्र में आर्यपुरी स्थित नाला पटरी पर जिम से निकलते ही गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड को चार शूटरों ने अंजाम दिया था, और 20 से ज्यादा राउंड फायरिंग की थी। अंकित को नौ गोली लगी थी। हत्याकांड को अंजाम देने की जिम्मेदारी गोगी गैंग ने ली थी।
31 अगस्त को पुलिस ने हत्याकांड में शामिल 50-50 हजार के दो शूटरों सुमित और मोहित को मुठभेड़ में ढेर कर दिया था, जबकि एक-एक लाख रुपये के इनामी शूटर सत्यम निवासी गोपीवाला डेरा करनाल और आर्यन निवासी मुहल्ला सोमला जाटान कनाल फरार चल रहे हैं। साजिशकर्ता के तौर पर भोलू शाहरपुरिया निवासी गांव शाहपुर तुर्क मुरथल सोनीपत का नाम भी सामने आया था। पुलिस ने उस पर भी एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया था।
तभी से आरोपितों की गिरफ्तारी का प्रयास चल रहा है। इसी क्रम में कोर्ट ने तीनों आरोपितों के 14 सितंबर को गैर जमानती वारंट जारी कर दिए थे। इसके बाद 22 सितंबर को पुलिस ने कुर्की से पहले आरोपितों के घरां पर बीएनएस की धारा 84 के तहत नोटिस भी चस्पा कर दिया है। अब कोर्ट ने तीनों आरोपितों को भगोड़ा घोषित कर दिया है।
एएसपी सुमति शुक्ला ने बताया कि आरोपित कोर्ट में पेश नहीं हो रही थी, जिसके चलते ही उनको भगोड़ा घोषित कर दिया गया है। पुलिस भी उनकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। जल्द ही तीनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जाएगा।
