Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    पैसेंजर ट्रेन में खराबी, यात्री हुए परेशान

    By JagranEdited By:
    Updated: Tue, 08 Oct 2019 10:17 PM (IST)

    सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन इंजन में खराबी आने के कारण सोमवार से शामली रेलवे स्टेशन पर खड़ी है। दिल्ली से आई टीम इसकी मरम्मत में जुटी है। इसके स्थान पर अन्य ट्रेन का संचालन भी नहीं किया गया। यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

    पैसेंजर ट्रेन में खराबी, यात्री हुए परेशान

    शामली, जेएनएन। सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन इंजन में खराबी आने के कारण सोमवार से शामली रेलवे स्टेशन पर खड़ी है। दिल्ली से आई टीम इसकी मरम्मत में जुटी है। इसके स्थान पर अन्य ट्रेन का संचालन भी नहीं किया गया। यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पैसेंजर ट्रेन संख्या- 74024 अपराह्न 1.15 बजे सहारनपुर से चलकर 3.02 बजे शामली पहुंचती है। सोमवार को ट्रेन सहारनपुर से चली और शामली-सहारनपुर के बीच इसके इंजन में तकनीकी खामी आ गई। चालक धीमे-धीमे ट्रेन को लेकर शाम करीब पांच बजे शामली पहुंचा। इसमें सैकड़ों यात्री सवार थे। यात्रियों को अगली ट्रेन से दिल्ली जाने के लिए कहा गया। कुछ यात्री रेलवे स्टेशन से रोडवेज बस स्टैंड पहुंचे और बस से आगे का सफर तय किया। वहीं, कुछ ने प्लेटफार्म पर ही 6.20 बजे वाली पैसेंजर ट्रेन का इंतजार किया। रेलवे के यातायात निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि इंजन में तकनीकी खराबी है। इसे ठीक करने के लिए दिल्ली से स्टाफ को बुलाया गया, जो सोमवार रात पहुंच गया था। कर्मचारी मरम्मत कार्य में जुटे हुए हैं। वहीं, मंगलवार को भी काफी यात्री इस ट्रेन में सफर करने के लिए स्टेशन पहुंचे। उन्हें यहां आकर पता चला कि ट्रेन खराब है। बता दें कि रविवार को मेगा ब्लॉक रहा था। शामली-कांधला के बीच रेलमार्ग पर अंडरपास का निर्माण किया गया। करीब पांच घंटे तक ट्रेनों का संचालन बंद रहा था। ऐसे में यात्रियों को और परेशानी हुई।