Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लक्ष्य के साथ शिक्षा में आगे बढ़े छात्र-छात्राएं

    By JagranEdited By:
    Updated: Fri, 01 Apr 2022 11:12 PM (IST)

    शामली जेएनएन। जलालाबाद के स्कूल में फेयरवेल पार्टी आयोजित की गई। अंतिम कक्षा के छात्र-छात्र

    Hero Image
    लक्ष्य के साथ शिक्षा में आगे बढ़े छात्र-छात्राएं

    शामली, जेएनएन। जलालाबाद के स्कूल में फेयरवेल पार्टी आयोजित की गई। अंतिम कक्षा के छात्र-छात्राओं को शिक्षा में आगे बढ़ने का संदेश दिया गया।

    कस्बे के न्यू माडर्न पब्लिक स्कूल में शुक्रवार में कक्षा आठ अंतिम कक्षा होने पर छात्र-छात्राओं के लिए फेयरवेल पार्टी आयोजित की गई। फेयरवेल पार्टी में मुख्य अतिथि बतौर विजेंद्र सिंह भड़ाना, क्षेत्राधिकारी थाना भवन मौजूद रहे। वहीं, छात्र-छात्राओं ने उनको स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी थाना भवन में छात्र-छात्राओं को शिक्षा के बारे में प्रेरित करते बताया कि उनकी परवरिस साधारण किसान परिवार में हुई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बचपन से ही शिक्षा में लक्ष्य होने के कारण निरंतर आगे बढ़ सकें। छात्र-छात्राओं को अपने जीवन में शिक्षा को लक्ष्य के साथ हासिल करना चाहिए। लक्ष्य के साथ शिक्षा हासिल करने पर उसके परिणाम सुखद होते हैं। शिक्षा हासिल करने के बाद गरीबी पर समानता का भाव मिलता है। ऐसा नहीं है कि शिक्षा धन के बल पर हासिल की जाती है। शिक्षा को लग्न परिश्रम के बल पर हासिल किया जाता है। फेयरवेल पार्टी में मोमना, आस्था शर्मा, रिया, साक्षी, मदीहा, समन, फैज, अनस, अंशुल व अन्य मौजूद रहे। श्याम नाम भजन एबलम की शूटिग का शुभारंभ

    शामली: जिले के युवा सिंगर गोविद कौशिक जय हो जिला शामली गीत की सफलता के बाद अब श्याम नाम भजन की सुंदर एलबम बना रहे हैं। इसके लिए जिले में शूटिग का शुभारंभ किया गया।

    गायक गोविंद कौशिक और विशाल गर्ग का श्याम नाम भजन एलबम की शूटिग मां सावित्री हास्पिटल एवं अवध संगल के आवास हुई। सिंगर गोविद ने इसे स्वयं डायरेक्ट किया है। उन्होंने बताया कि ये कहानी दो भाईयों के प्रेम पर आधारित है। लेखन कार्य विशाल गर्ग ने किया है। सिनेमैटोग्राफी निक ब्राउन लाइटिग राहुल सिंह और मेकअप अरुण पंचम, संगीत मोनू ने किया है। इस एलबम में मुख्य भूमिका में सचिन संगल और अनुज उपाध्याय हैं।

    भजन में अन्य भूमिका में मुकुल नामदेव, हिमांशु नामदेव, तरुण, आदेश व आदि लोग मौजूद रहे। इस एलबम का शुभारंभ डा. नीलम शुक्ला और अवध सिघल ने किया। उन्होंने जानकारी दी कि यह एलबम जल्द ही लांच होगी। यह दर्शकों को बेहद पसंद आएगी।