विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सातवीं की छात्रा अलीशा ने संभाली शामली BSA की कुर्सी, हुमा को मिली जिला समन्वयक बालिका शिक्षा की जिम्मेदारी!

By Akash Sharma Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Wed, 14 Oct 2026 12:48 PM (IST)

मिशन शक्ति अभियान के तहत शामली में कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्रा अलीशा को एक दिन के लिए जिला बेसिक ...और पढ़ें



HighLights

  1. प्रशासनिक कार्यप्रणाली को समझने के लिए छात्राओं को मिला प्रतीकात्मक नेतृत्व का अवसर।

  2. प्राथमिक विद्यालय मखमूलपुर-2 में भी बच्चों ने एक दिन के लिए संभाली प्रधानाध्यापक और शिक्षकों की कमान।

जागरण संवाददाता, शामली। मिशन शक्ति विशेष अभियान के तहत बालिकाओं को सशक्त, आत्मनिर्भर और जिम्मेदार नागरिक बनाने की दिशा में एक अनूठी पहल की गई। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय (केजीबीवी) बनत की कक्षा सात की छात्रा अलीशा को एक दिन के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा हुमा कुरैशी को जिला समन्वयक बालिका शिक्षा की प्रतीकात्मक जिम्मेदारी सौंपी गई।

बुधवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार ने छात्राओं को पद के दायित्वों, प्रशासनिक कार्यप्रणाली, जनसुनवाई और विभिन्न विभागों के साथ समन्वय की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से समझाया। एक दिन की बीएसए बनीं अलीशा ने प्रशासनिक कार्यों को बारीकी से समझते हुए जनसुनवाई में सहभागिता की और लोगों की समस्याओं को सुना।

इस दौरान छात्राओं को जनसमस्याओं के समाधान की प्रशासनिक प्रक्रिया का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त हुआ। प्रतीकात्मक नेतृत्व के इस अनुभव ने छात्राओं के भीतर आत्मविश्वास, निर्णय लेने की क्षमता और दायित्व की भावना को और मजबूत किया। वहीं, विकास खंड कांधला के प्राथमिक विद्यालय मखमूलपुर नंबर दो में भी बच्चों के भीतर नेतृत्व क्षमता विकसित करने के लिए विशेष गतिविधि आयोजित की गई।

यह भी पढ़ें- बुलंदशहर: कक्षा आठ की छात्रा रिया बनीं एक दिन की खंड शिक्षा अधिकारी

यहां विद्यार्थियों को एक दिन के लिए विद्यालय का प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापिका और सहायक अध्यापक बनाया गया। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ शिक्षण कार्य और विद्यालय की व्यवस्थाओं को संभाला। इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों में अनुशासन, शिक्षण के प्रति रुचि और जिम्मेदारी का अहसास बढ़ता है, जो उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव को मजबूत बनाता है।

यह भी पढ़ें- 48 घंटे में खुल गई PWD के 39 करोड़ के प्रोजेक्ट की पोल, दरकने लगी नई सीसी रोड 

यह भी पढ़ें- बिजनौर में स्कूल जा रहे कक्षा तीन के छात्र की दीवार गिरने से मौत, अन्य बच्चे बाल-बाल बचे