बुलंदशहर: कक्षा आठ की छात्रा रिया बनीं एक दिन की खंड शिक्षा अधिकारी
मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत बुलंदशहर में कक्षा आठ की छात्रा रिया को एक दिन का खंड शिक्षा अधिकारी बनाया ...और पढ़ें

अनूपशहर में एक दिन के लिए खंड शिक्षा अधिकारी बनीं छात्रा रिया। सौ शिक्षा विभाग
HighLights
बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने और कुरीतियों को दूर करने पर जोर।
बेटा-बेटी में भेदभाव न करने की अभिभावकों से अपील की।
संवाद सूत्र, अनूपशहर (बुलंदशहर)। मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की कक्षा आठ की छात्रा कुमारी रिया को एक दिन का खंड शिक्षा अधिकारी बनाया गया। रिया ने बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने और समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने पर जोर दिया।
रिया ने कहा कि बालिकाओं को शिक्षा के समान अवसर मिलने चाहिए। समाज में बाल विवाह जैसी कुरीतियों को समाप्त करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बेटा-बेटी में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए। प्रत्येक अभिभावक को अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने के लिए प्रयास करना चाहिए, ताकि वे शिक्षित होकर आत्मनिर्भर बन सकें और समाज के विकास में योगदान दे सकें।
इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने रिया से शिक्षा व्यवस्था और बालिकाओं की शिक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। खंड शिक्षा अधिकारी दीपक कुमार,भूपेंद्र सिंह, एआरपी अनिल कुमार, रोबिन कुमार, सुखपाल सिंह, विद्यालय की वार्डन मुनेष कुमारी, सायमा अख्तर, प्रियेंद्र कुमार, सुनील कुमार, पूजा, लक्ष्मी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
एनसीसी कैडेट्स को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

बीबी नगर: मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत मंगलवार को मिलिट्री हीरोज मैमोरियल इंटर कालेज, सैदपुर में महिला एनसीसी कैडेट्स के लिए यातायात जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में कैडेट्स को यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए नियमों का पालन करने की जानकारी दी गई।
कार्यशाला के दौरान एनसीसी कैडेट्स ने यातायात प्रबंधन की जानकारी प्राप्त की और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने में योगदान दिया। कैडेट्स ने लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का संदेश दिया।
