Kanwar Yatra 2025: कांवड़ मार्ग पर घूम रहे बेसहारा पशुओं को पकड़ने का अभियान शुरू
शामली नगर पालिका ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर घूमने वाले बेसहारा पशुओं को पकड़कर गोशाला भेजने का अभियान शुरू किया है। पालिका टीम ने एमएसके रोड से कैराना रोड तक आठ गोवंश को पकड़ा और उन्हें गोशाला भिजवाया। अधिकारियों ने अतिक्रमण न करने की अपील की है और ऐसा करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।

जागरण संवाददाता, शामली। नगर पालिका द्वारा कांवड़ यात्रा मार्ग पर घूमने वाले बेसहारा पशुओं को पकड़कर उन्हें गोशाला भिजवाने का अभियान शुरू कर दिया गया है। शुक्रवार को पालिका की टीम ने आठ बेसहारा पशुओं को पकड़कर उन्हें गोशाला भिजवाया।
नगर पालिका कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने में जुटी हुई है। इसी क्रम में पालिका द्वारा कांवड़ यात्रा मार्ग पर घूमने वाले बेसहारा पशुओं को पकड़ने का अभियान शुरू किया गया है।
शुक्रवार को पालिका के खाद्य एवं सफाई निरीक्षक अनिल कुमार के नेतृत्व में टीम ने एमएसके रोड से लेकर कैराना रोड स्थित पूर्वी यमुना नहर तक कांवड़ यात्रा मार्ग पर घूमने वाले बेसहारा पशुओं को पकड़कर उन्हें गोशाला भिजवाया।
इस दौरान आठ गोवंश पकड़े गए। इसके अलावा शहर में कांवड़ यात्रा मार्ग पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया। पालिका के अधिकारियों ने व्यापारियों व शहरवासियों से अपील की कि कांवड़ मार्ग पर किसी भी तरह का अतिक्रमण न करें, यदि किसी ने अतिक्रमण किया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
इस मौके पर कांवड़ मार्ग पर रस्सियों की बैरिकेडिंग भी कराई गई। मौके पर जेई निर्माण विभाग श्रीकांत राणा, जेई हर्षित गर्ग, लिपिक अनिल कुमार शर्मा, प्रदीप कुमार बिडला, लक्ष्मण सिंह, शशिकांत पालीवाल, विनोद कंडेरा, वसीम मलिक, वैभव कुमार, संजय बिडला, रोबिन पारचा, काशी, राहुल, अनुज आदि कर्मचारी भी मौजूद रहे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।