Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kanwar Yatra: कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए यमुना नदी से सड़क तक दौड़े SP रामसेवक, शिवभक्ताें से जुटाई जानकारी

    Updated: Sun, 13 Jul 2025 02:25 PM (IST)

    श्रावण मास में हरिद्वार से गंगाजल लेकर आ रहे शिवभक्तों के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। एसपी रामसेवक गौतम ने यमुना नदी में मोटर बोट से सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और घाटों पर बैरिकेडिंग का निरीक्षण किया। ड्रोन कैमरे से कांवड़ मार्ग की निगरानी की जा रही है और शिवभक्तों से व्यवस्था के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

    Hero Image
    Shamli News: कांवड़ियों से बातचीत करते एसपी रामसेवक गौतम। जागरण

    सुधीर चौधरी, संवाद सूत्र, जागरण कैराना। श्रावण मास के आरंभ होते ही हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने गंतव्य को बढ़ने वाले शिवभक्तों का रैला शुरू हो गया हैं। पुलिस प्रशासन ने शिव भक्तों को राहत पहुंचाने के लिए व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एसपी ने यमुना नदी में मोटर बोट से शिवभक्तों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं कांवड़ मार्ग पर ड्रोन चलवाकर व शिवभक्तों से वार्ता कर व्यवस्था की जानकारी जुटाई। यमुना ब्रिज व मार्ग पर तैनात पुलिस फोर्स को अलर्ट रहने के लिए ब्रीफ किया गया।

    रविवार को एसपी रामसेवक गौतम शामली से कांवड़ मार्ग पर तैनात आरआरएफ व पुलिसकर्मियों एवं अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए यमुना ब्रिज पर पहुंचे। यमुना घाट पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। यमुना घाट पर मौजूद सीओ श्याम सिंह व कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह मौजूद मिले।

    एसपी ने यमुना नदी में मौजूद पानी व घाट पर शिवभक्तों के सुरक्षित स्नान के लिए कराई गई बेरिगेटिंग का जायजा लेने के लिए एनडीआरएफ टीम के साथ मोटर बोट में सवार होकर दूर तक नदी का निरीक्षण किया।

    घाट पर शिवभक्तों को गहरे पानी में स्नान न करने का कराया अनाउसमेंट

    एसपी ने साथ में मौजूद सीओ व कोतवाली प्रभारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उसके पश्चात उन्होंने यमुना घाट पर स्नान करने वाले शिवभक्तों को जागरूक करने के लिए लगातार गहरे पानी की चेतावनी का अनाउसमेंट जारी रखने को कहा। इस दौरान ईओ समीर कश्यप, यमुना ब्रिज चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अशोक कुमार आदि मौजूद रहें।

    ड्रोन कैमरे से कांवड़ मार्ग की परखी व्यवस्था

    एसपी ने यमुना ब्रिज पर ड्रोन कैमरा चलवाकर यमुना ब्रिज से हरियाणा बॉर्डर व बांध की व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और जवानों को घाट पर गश्त करने व अलर्ट रहने के निर्देश देते हुए उन्हें ब्रीफ किया गया।

    यमुना ब्रिज पर स्थित पुलिस चौकी में लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति का जायजा लिया। वहीं कैमरे से भी चारों ओर निगरानी करने के निर्देश दिए। हरियाणा की ओर से आने वाले वाहनों पर निर्धारित चार्ट व समय के अनुसार पालन सुनिश्चित कराने पर जोर दिया गया।

    शिवभक्तों से कांवड़ मार्ग पर व्यवस्था की जुटाई जानकारी

    एसपी ने हरियाणा की ओर पैदल जाने वाले शिवभक्तों से कांवड़ मार्ग में पदयात्रा के दौरान सड़क पर दौड़ने वाले वाहन आदि के कारण कोई समस्या उत्पन्न होने की जानकारी जुटाने का प्रयास किया गया। हालांकि शिवभक्तों ने कावड़ मार्ग पर कोई समस्या होना नहीं बताया गया। पुलिस प्रशासन की ओर से किए गए रूट डायवर्जन से शिवभक्तों को बड़ी राहत हैं।