विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शामली हादसा: मकान की आग में फटे दो गैस सिलिंडर, मां और दो बेटियों की मौत

Published: Thu, 19 Nov 2026 09:40 AM (GMT+05:30)

शामली के कैड़ी गांव में एक मकान में आग लगने से दो गैस सिलिंडर फट गए। इस हादसे में मां ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

जागरण संवाददाता, शामली।  बाबरी के गांव कैड़ी में बुधवार देर रात साजिद के मकान में आग लग गई।  दो गैस सिलिंडर भी तेज धमाकों के साथ फट गए। आग की चपेट में आने से साजिद की पत्नी साइदा, उनकी दो बेटियों अदन व मायरा की मौत हो गई। दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। 

जिलाधिकारी प्रवीण वर्मा, एसपी एनपी सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और जानकारी ली। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। एसपी ने बताया कि साजिद मजदूरी करते हैं और रात में कहीं बाहर गए थे। जिस कमरे में सिलिंडर फटे उसमें मां और दो बेटियां थीं जिनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे: सर्किल रेट नहीं, बाजार भाव और 100 प्रतिशत मुआवजे पर अड़े किसान

एक बेटा व एक बेटी दूसरे कमरे में थे जिन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया। मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया। आग के कारणों की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- कैराना में हिंदू छात्रा को बुर्का पहनाकर होटल ले गया 3 बच्चों का पिता मुस्लिम युवक, दुष्कर्म का आरोप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।