विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे: सर्किल रेट नहीं, बाजार भाव और 100 प्रतिशत मुआवजे पर अड़े किसान

Published: Thu, 19 Nov 2026 08:52 AM (IST)

गोरखपुर-शामली ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया के बीच पीपली नायक के किसानों ने उचित मुआवजे की मांग की ...और पढ़ें

यह तस्वीर AI द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर AI द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. किसानों ने गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे के लिए उचित मुआवजे की मांग की।

  2. बाजार दर पर प्रतिकर और 100% अतिरिक्त सोलैटियम चाहते हैं।

  3. खेतों के लिए सर्विस रोड, अंडरपास और जल निकासी की मांग।

संवाद सहयोगी, जागरण, टांडा। गोरखपुर-शामली ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया के बीच पीपली नायक के किसानों ने उचित मुआवजे की मांग की है। किसानों ने जिलाधिकारी को पत्र देकर कहा कि जमीन का प्रतिकर सरकारी सर्किल रेट के बजाय वास्तविक बाजार कीमत के आधार पर तय किया जाए।

किसानों ने भूमि अधिग्रहण, पुनर्वासन और पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता का अधिकार अधिनियम 2013 के तहत 100 प्रतिशत अतिरिक्त प्रतिकर (सोलैटियम) देने की मांग की है। साथ ही अधिसूचना जारी होने से जमीन पर कब्जा लेने तक 12 प्रतिशत वार्षिक ब्याज देने और कब्जा लेने से पहले पूरा मुआवजा चुकाने की बात कही है।

मांगपत्र में कहा गया है कि निर्माण से खेतों के रास्ते बाधित होने पर सर्विस रोड और अंडरपास बनाए जाएं। बारिश के पानी की निकासी की उचित व्यवस्था भी हो, ताकि खेती प्रभावित न हो। खेतों में खड़ी फसल, पेड़, ट्यूबवेल, कुएं, सिंचाई व्यवस्था और अन्य स्थायी निर्माण के लिए अलग से मुआवजा दिया जाए।

यह भी पढ़ें- आजम खान की रिहाई के बाद समर्थकों में जश्न का माहौल, बोले- किंग ऑफ रामपुर इज बैक

किसानों के अनुसार, एक्सप्रेसवे से कई खेत दो हिस्सों में बंट जाएंगे। जिन किसानों की बची जमीन बहुत कम रह जाएगी या खेती के उपयोग की नहीं होगी, उनकी शेष जमीन का भी अधिग्रहण किया जाए या उचित समाधान निकाला जाए। पत्र पर सरजीत सिंह, जानकी सिंह, राजपाल सिंह, कुन्ती देवी, जोगेंद्र सिंह, प्रेमपाल सिंह, अरविंद सिंह, नरदेव सिंह, मनोज कुमार, रविपाल सिंह, मित्रपाल सिंह और कांति देवी सहित अन्य किसानों के हस्ताक्षर हैं।

यह भी पढ़ें- आजम खान की रिहाई के बाद समर्थकों में जश्न का माहौल, बोले- किंग ऑफ रामपुर इज बैक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।