विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आजम खान की रिहाई के बाद समर्थकों में जश्न का माहौल, बोले- किंग ऑफ रामपुर इज बैक

Published: Thu, 19 Nov 2026 05:30 AM (IST)

सपा नेता आजम खां 17 दिन बाद गाजियाबाद जेल से जमानत पर रिहा हो गए हैं। उनकी रिहाई पर समर्थकों ...और पढ़ें

आजम खां के स्वागत के लिए उमड़ी सपा समर्थकों की भीड़

आजम खां के स्वागत के लिए उमड़ी सपा समर्थकों की भीड़

HighLights

  1. आजम खां 17 दिन बाद गाजियाबाद जेल से रिहा हुए।

  2. हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद उन्हें आजादी मिली।

  3. समर्थकों ने उनकी रिहाई पर 'किंग ऑफ रामपुर' बताया।

जागरण संवाददाता, रामपुर। सपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री आजम खां एक बार फिर सुर्खियों में है। चर्चा का कारण एक बार फिर जेल से उनकी रिहाई है। दो पैन कार्ड मामले में 31 अक्टूबर को वह जेल से रिहा हुए थे, लेकिन तुरंत ही ईडी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।

17 दिन बाद हाई कोर्ट से जमानत मिलने पर बुधवार को वह गाजियाबाद जेल की कैद से उन्हें आजादी मिल गई। जेल से रिहा होने के बाद समर्थकों में गजब का उत्साह है। उनकी रिहाई को लेकर दिन भर समर्थकों की ओर से तमाम वीडियो व पोस्ट इंटरनेट मीडिया पर अपलोड होते रहे।

ज्यादातर उनकी रिहाई पर खुशी जताते हुए वीडियो आए। कुछ समर्थकों ने आजम खां को रामपुर का किंग बताया। पोस्ट में लिखा कि किंग आफ रामपुर इज बैक।

किसी ने वीडियो डालकर शेर आया शेर लिखकर पोस्ट किया तो किसी ने लिखा वो घड़ी आ गई जिसका बेसब्री से इंतजार था। रिहाई मुबारक हो मोहसिने आजम के साथ भी वीडियो अपलोड किए गए।

यह भी पढ़ें- आजम खान के मुकदमों का पूरा हिसाब: अब तक 16 मामलों में आया फैसला, जानिए कितनों में मिली सजा और कितनों में हुए बरी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।