कैराना में हिंदू छात्रा को बुर्का पहनाकर होटल ले गया 3 बच्चों का पिता मुस्लिम युवक, दुष्कर्म का आरोप
Shamli news: कैराना में एक मुस्लिम युवक पर हिंदू छात्रा को प्रेमजाल में फंसाकर बुर्का पहनाकर होटल ले जाने और ...और पढ़ें

AI जेनरेटिड फोटो
HighLights
होटल के बाहर से योगी गौतमनाथ और हिंदू संगठन के लोगों ने दोनों को पकड़ा।
पुलिस ने छात्रा को स्वजन के सिपुर्द कर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
संवाद सूत्र, कैराना (शामली)। कैराना में एक शादीशुदा मुस्लिम युवक पर हिंदू छात्रा को प्रेमजाल में फंसाकर बुर्का पहनाकर होटल ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। हिंदू संगठन के लोगों और योगी डा. गौतमनाथ ने उन्हें पकड़कर पुलिस के सिपुर्द किया था।
युवती के पिता ने आरोपित के खिलाफ बेटी से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। आरोपित तीन बच्चों का पिता बताया जा रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। अब पुलिस होटल की भी जांच करेगी। हालांकि होटल का नाम तहरीर में नहीं दिया गया है।
कैराना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने सोमवार रात पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी 18 वर्षीय बेटी बीए की छात्रा है। करीब एक साल पहले उसकी पहचान कैराना के मुहल्ला आर्यपुरी निवासी जैकब से हुई थी। आरोप है कि मुस्लिम युवक ने छात्रा को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया था। सोमवार को वह छात्रा को कांधला अड्डे से बहलाकर अपनी कार में बैठाकर पानीपत रोड स्थित एक होटल में ले गया। युवक ने पहचान छिपाने के लिए छात्रा को बुर्का पहना रखा था। होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया।
होटल के बाहर से योगी गौतमनाथ और हिंदू संगठन के लोगों ने दोनों को पकड़ लिया और पुलिस के सिपुर्द किया। सोमवार रात ही पुलिस ने छात्रा का मेडिकल कराकर छात्रा को स्वजन के सिपुर्द कर दिया और आरोपित जैकब के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि आरोपित को जेल भेज दिया गया है। अब पुलिस होटल की भी जांच करेगी। सीओ कैराना हेमंत कुमार ने बताया कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। यह भी देखा जा रहा है कि हिंदू मुस्लिम होने के बावजूद कमरा किस आधार पर दे दिया गया।
बताया गया कि आरोपित तीन बच्चों का पिता है। घटना से जुड़े तीन वीडियो सोमवार से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें योगी गौतमनाथ अपने समर्थकों के साथ युवक और युवती को थाने लेकर जाते दिखाई दिए। मंगलवार को योगी गौतमनाथ का वीडियो प्रसारित हुआ, जिसमें उन्होंने एक मुस्लिम जनप्रतिनिधि महिला का नाम लेते हुए टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि हैं तो वह लव जिहाद और आतंकवाद के खिलाफ खुलकर बोलें। सभी मुस्लिम खराब नहीं, लेकिन ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।