रोजगार मेले में एक हजार से अधिक पदों पर भर्ती का अवसर, आठवीं पास से बीटेक तक के युवा कराएं पंजीकरण
शामली के बनत स्थित जैन कॉलेज ऑफ एजुकेशन में 2 दिसंबर को एक वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 15 से अधिक कंपनियां 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती करेंगी।

प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
शामली में 2 दिसंबर को जैन कॉलेज में वृहद रोजगार मेला।
15 से अधिक कंपनियां 1000+ पदों पर करेंगी भर्ती।
जागरण संवाददाता, शामली। बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए दो दिसंबर को बनत स्थित जैन कालेज आफ एजुकेशन में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में देश और प्रदेश की 15 से अधिक कंपनियां एक हजार से अधिक रिक्त पदों के साथ प्रतिभाग करेंगी। इसमें आठवीं पास से लेकर हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, डिप्लोमा, बीबीए, बीसीए और बीटेक उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।
जिलाधिकारी प्रवीण वर्मा ने बताया कि रोजगार मेले में विपणन, वाहन उद्योग, विनिर्माण, सेवा क्षेत्र और सुरक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में युवाओं को नौकरी के अवसर मिलेंगे। मेले में टाटा मोटर्स, सुबरोज, भारतीय जीवन बीमा निगम, स्टार मैनपावर, पुखराज हेल्थकेयर, युवा शक्ति फाउंडेशन, एकेएस जाब, कैरियर व्हील्स और निकिता पेपर सहित 15 से अधिक कंपनियां प्रतिभाग करेंगी।
रोजगार मेला सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक आयोजित होगा। जिला सेवा योजन अधिकारी डा. सुशील कुमार ने बताया कि रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण करा सकते हैं। अभ्यर्थियों को अपने साथ बायोडाटा, आधार कार्ड, फोटो और शैक्षिक योग्यता के प्रमाणपत्र लेकर पहुंचना होगा। रोजगार मेले में प्रतिभाग पूरी तरह निश्शुल्क रहेगा।
किसी भी कंपनी की ओर से नौकरी के नाम पर पैसे मांगे जाने पर भुगतान न करें। अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 155330 पर संपर्क किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- मेरठ में खुलेगा रोजगार का पिटारा, 2913 करोड़ के निवेश से अमेरिकी कंपनी के प्लांट में 2029 से शुरू होगा उत्पादन
यह भी पढ़ें- गंगा एक्सप्रेसवे पर सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर, 7 माह के इंतजार के बाद मिलने लगी CNG
मिशन शक्ति अभियान के प्रति लोगों को किया जागरूक
शामली : शुक्रवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला थाना पुलिस की ओर से शहर के मिल रोड पर छात्राओं को शासन की हेल्पलाइन 1090, 181 आदि हेल्पलाइन की जानकारी दी। इस दौरान किसी भी समस्या पर डायल-112 पुलिस पर सूचना देने की जानकारी भी दी गई।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।