जागरण संवाददाता, शामली। जिले से गुजर रहे तीनों हाईवे के होटल-ढाबों के पास खड़े वाहनों से बैटरी चोरी करने वाले गिरोह के एक सदस्य समेत बैटरी खरीदने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
दोनों आरोपितों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। गिरोह के अन्य लोगों की पुलिस तलाश कर रही है। आरोपितों से आठ बैटरी और एक चोरी की बाइक बरामद की गई है।
सोमवार को पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान एसपी एनपी सिंह ने बताया कि हाईवे स्थित होटल-ढाबों पर रुकने वाले ट्रक, क्रेन से बैटरी चोरी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को झिंझाना पुलिस ने गिरफ्तार किया।
आरोपित ने अपना नाम सादिक पुत्र अव्वल निवासी गांव पावटी कला कैराना बताया। आरोपित ने बताया कि वह बैटरी चोरी करने के बाद दो हजार से लेकर चार हजार रुपये तक थाना कैराना के गांव भूरा निवासी आवेश पुत्र सालिम को बेचता था।
पुलिस ने आरोपित आवेश को भी गिरफ्तार किया। आरोपित के कब्जे से पुलिस ने आठ बैटरी बरामद की। इसके अलावा चोरी की बाइक भी बरामद की गई।
झिंझाना थाना प्रभारी जितेंद्र शर्मा ने बताया कि आरोपित तीन महीनों से कार्य कर रहे थे। गिरोह के अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। गिरोह के अन्य सदस्यों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।