विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कैराना: बुलेट से गंगाजल लेने जा रहे पूर्व सभासद के बेटे का मुजफ्फरनगर में हुआ एक्सीडेंट, मौत

Published: Sat, 19 Jul 2025 09:17 PM (IST)

कैराना में पूर्व सभासद के बेटे अभिषेक चौधरी की मुजफ्फरनगर में सड़क हादसे में मौत हो गई। वह अपने दोस्त ...और पढ़ें

बुलेट से गंगाजल लेने जा रहे युवक की मुजफ्फरनगर में हादसे में मौत
बुलेट से गंगाजल लेने जा रहे युवक की मुजफ्फरनगर में हादसे में मौत

HighLights

  1. मुजफ्फरनगर में सड़क हादसे में युवक की मौत |
  2. गंगाजल लेने जा रहा था, हुआ हादसा |
  3. परिवार में शोक का माहौल |

संवाद सूत्र, कैराना (शामली)। बुलेट से दोस्त के साथ हरिद्वार गंगाजल लेने जा रहे पूर्व सभासद के बेटे की मुजफ्फरनगर में सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि साथी कांवड़िया घायल हो गया। शनिवार शाम अलग-अलग बाइक-बुलेट पर चार साथी हरिद्वार गंगा जल लेने जा रहे थे।

नगर के मुहल्ला आलकला शामली रोड निवासी अभिषेक चौधरी अपनी बुलेट से शाम पांच बजे जनपद मुजफ्फरनगर के गांव बारला टोल प्लाजा पर जैसे ही पहुंचे, तो तभी दूसरी स्कूटी पर सवार युवकों ने टक्कर मार दी।

हादसे में अभिषेक चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उसके साथ बैठा मनीष भी चोटिल हो गया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने अभिषेक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक के पिता सुधीर चौधरी पूर्व सभासद हैं। बताया गया कि युवक एक पुत्री तीन साल की है, जबकि दूसरी 15 दिन की है। मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है, जबकि घायल मनीष को भी चोट आई है। हादसे की सूचना पर स्वजन जनपद मुजफ्फरनगर चले गए थे। अभिषेक का एक छोटा भाई भी है।