राष्ट्रीय निशानेबाज पीयूष शर्मा यूपी पुलिस में बने उप निरीक्षक, नियुक्त हुए थे कांस्टेबल अब मिली पदोन्नति
राष्ट्रीय निशानेबाज पीयूष शर्मा को यूपी पुलिस में कांस्टेबल से उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति मिली है। उन्होंने खेल ...और पढ़ें

पीयूष शर्मा को स्टार लगाकर सम्मानित करते अधिकारी। सौः स्वयं
HighLights
राष्ट्रीय निशानेबाज पीयूष शर्मा बने यूपी पुलिस में उप निरीक्षक।
खेल कोटे से कांस्टेबल से उप निरीक्षक पद पर मिली पदोन्नति।
जर्मनी में जूनियर वर्ल्ड शूटिंग चैंपियनशिप में चौथा स्थान प्राप्त किया।
जागरण संवाददाता, शामली। गांव मादलपुर निवासी किसान मुकेश शर्मा के बेटे और अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज पीयूष शर्मा पदोन्नति पाकर उत्तर प्रदेश पुलिस में उप निरीक्षक बन गए हैं।
शामली राइफल क्लब में निशानेबाजी का प्रशिक्षण लेने वाले पीयूष वर्ष 2023 में शूटिंग ट्रायल के माध्यम से खेल कोटे से पुलिस में कांस्टेबल नियुक्त हुए थे। राइफल क्लब पर उनका स्वागत किया गया।
रविवार को शामली राइफल क्लब के अध्यक्ष मुकेश चौधरी ने बताया कि पीयूष शर्मा ने कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। वह तीन बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। जून माह में जर्मनी में आयोजित जूनियर वर्ल्ड शूटिंग चैंपियनशिप में उन्होंने चौथा स्थान प्राप्त किया था।
वहीं, वर्ष 2025 में नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने पर उन्हें खेल कोटे से उप निरीक्षक नियुक्त किया गया है। छठी वाहिनी पीएसी मेरठ के सेनानायक प्रेमचंद और खेल प्रभारी इंस्पेक्टर गजेंद्र सिंह ने पीयूष को उप निरीक्षक के सितारे लगाकर सम्मानित किया। उनकी पदोन्नति से शामली के खेल प्रेमियों में उत्साह है।
शामली राइफल क्लब के अध्यक्ष मुकेश चौधरी, डायरेक्टर तपन मलिक, सचिव नितिन वर्मा, अभिनव निर्वाल और गन्ना समिति शामली के अध्यक्ष विक्रांत निर्वाल आदि ने उनका स्वागत किया।
यह भी पढ़ें- शामली के वेदांश कालखंडे का चयन चंडीगढ़ की अंडर-16 क्रिकेट टीम में, 14 से शुरू होंगे प्रतियोगिता के मुकाबले
यह भी पढ़ें- असम राइफल्स के जांबाजों को नुरवी प्रोडक्शंस का संगीतमय सलाम, देशभक्ति गीत 'सरहदों के रखवाले' रिलीज