विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शामली के वेदांश कालखंडे का चयन चंडीगढ़ की अंडर-16 क्रिकेट टीम में, 14 से शुरू होंगे प्रतियोगिता के मुकाबले

By Akash Sharma Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Fri, 13 Nov 2026 05:35 PM (IST)

शामली के सिंभालका निवासी वेदांश कालखंडे का चयन चंडीगढ़ की अंडर-16 क्रिकेट टीम में हुआ है और उन्हें विजय मर्चेंट ...और पढ़ें

वेदांश कालखंडे।

वेदांश कालखंडे।

HighLights

  1. वेदांश का चंडीगढ़ अंडर-16 टीम में चयन हुआ।

  2. विजय मर्चेंट ट्राफी के लिए टीम के कप्तान बने।

  3. प्रतियोगिता 14 नवंबर से कर्नाटक में होगी शुरू।

जागरण संवाददाता, शामली। जनपद के गांव सिंभालका निवासी वेदांश कालखंडे का चयन चंडीगढ़ की अंडर-16 क्रिकेट टीम में हुआ है। वेदांश को विजय मर्चेंट ट्राफी के लिए चंडीगढ़ की टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। प्रतियोगिता के मुकाबले 14 नवंबर से कर्नाटक में शुरू होंगे। वेदांश के चयन और कप्तानी की जिम्मेदारी मिलने से परिवार के साथ ही क्षेत्र के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है।

शामली के गांव सिंभालका निवासी वेदांश के पिता सचिन कालखंडे चंडीगढ़ में पुलिस में हैं। वेदांश के चयन की जानकारी मिलने पर स्वजन और शुभचिंतकों ने खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शुक्रवार को शामली क्रिकेट अकादमी में भी खुशी मनाई गई। इस दौरान उनके वेदांश के बाबा ओमपाल कालखंडे, विनय कुमार, नागेंद्र खैवाल, सचिन कालखंडे, जवाहर तोमर, आशीष पंवार, कोच राकी देशवाल आदि मौजूद रहे।

ओबीसी मोर्चे की नई कार्यकारिणी घोषित
शामली : भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम यूपी क्षेत्र में संगठन को धार देते हुए ओबीसी मोर्चे की नई कार्यकारिणी घोषित की है। इसमें शामली के चेहरे डा. कपिल पंवार को क्षेत्रीय मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस घोषणा के बाद से कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह है। डा. कपिल पंवार लंबे समय से पार्टी के मीडिया प्रबंधन और जनसंपर्क के कार्यों में जुटे रहे हैं।

पार्टी नेतृत्व का मानना है कि उनके इस अनुभव से पश्चिम उत्तर प्रदेश में पिछड़ा वर्ग समाज को जोड़ने और संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती देने में बड़ी मदद मिलेगी। नई जिम्मेदारी मिलने पर डा. कपिल पंवार ने शीर्ष नेतृत्व, प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर और ओबीसी मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुनील भाटी का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो विश्वास सौंपा है, वे उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।