मेरठ और शामली से करनाल जाने वाले ध्यान दें! पुलिस ने भारी वाहनों पर लगाया प्रतिबंध; वैकल्पिक मार्ग का करें इस्तेमाल
Shamli traffic advisory: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के करनाल दौरे के कारण शामली और मेरठ से करनाल जाने वाले ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
गृह मंत्री के कार्यक्रम के चलते शामली-बिड़ौली बार्डर से करनाल में नहीं मिलेगा प्रवेश।
चार नवंबर की रात आठ बजे से पांच नवंबर की रात आठ बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक।
जागरण संवाददाता, शामली। हरियाणा के करनाल में पांच नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए शामली से करनाल की ओर जाने वाले भारी वाहनों के आवागमन पर गुरुवार रात आठ बजे तक रोक लगा दी गई है।
मेरठ और शामली की ओर से करनाल जाने वाले किसी भी भारी वाहन को इस अवधि में करनाल की सीमा में प्रवेश नहीं मिलेगा। इसके लिए शामली-बिड़ौली बार्डर पर स्थित चेकपोस्ट से भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
बुधवार को एसपी एनपी सिंह ने बताया कि चार नवंबर की रात आठ बजे से पांच नवंबर की रात आठ बजे तक भारी वाहनों के करनाल में प्रवेश पर रोक की गई है। इस दौरान बिड़ौली चेकपोस्ट के रास्ते कोई भी भारी वाहन करनाल की सीमा में दाखिल नहीं हो सकेगा। यह व्यवस्था गृह मंत्री अमित शाह के करनाल में प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए की गई है।
यह भी पढ़ें- क्या होते हैं 'ग्रीन पटाखे' और पारंपरिक पटाखों से ये कितने अलग हैं?
ऐसे में मेरठ और शामली की ओर से करनाल जाने वाले भारी वाहन चालकों को निर्धारित समय के दौरान वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करना होगा। यातायात पुलिस ने भारी वाहनों के लिए शामली से पानीपत होकर जाने का मार्ग निर्धारित किया है। वाहन चालकों को सलाह दी गई है कि वे प्रतिबंध की अवधि का ध्यान रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं और बिड़ौली बार्डर से करनाल जाने का प्रयास न करें।
यह भी पढ़ें- रसगुल्ला सिर्फ 2 दिन, ड्राई फ्रूट्स से बनी मिठाइयां 7 से 30 दिन... मिठाई खरीदने से पहले देखें एक्सपायरी डेट
ट्रांसपोर्टर भी अपने चालकों को पहले से इसकी जानकारी दे दें, जिससे बार्डर पर पहुंचने के बाद उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े। आज यानी पांच नवंबर की रात आठ बजे तक यह प्रतिबंध प्रभावी रहेगा।
यह भी पढ़ें- 80 लाख के भैंसे से हर महीने 1 लाख की कमाई, 15.80 क्विंटल के 'अर्जुन राणा' को देखने मेरठ में उमड़े लोग