Kairana Lok Sabha Seat 2024 Winner: भाजपा फेल, इकरा हसन ने इतने मतो से दर्ज की जीत; नहीं टूटा अखिलेश का भरोसा
Kairana Lok Sabha Seat 2024 Winner Live कैराना लोकसभा सीट से इकरा हसन ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के भरोसे को बरकरार रखते हुए जीत हासिल की है। कैराना में सपा प्रत्याशी इकरा हसन ने 60 हजार मतों से जीत दर्ज की। उन्होंने भाजपा के प्रदीप चौधरी को हराया है। औपचारिक घोषणा होना बाकी है। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में कैराना लोकसभा संसदीय क्षेत्र में मतदान हुआ था।