UP IAS Transfer: शामली को मिला नया डीएम, 16वें जिला अधिकारी बने प्रवीण वर्मा
शामली के जिलाधिकारी आलोक यादव का तबादला हो गया है, उन्हें आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग में विशेष सचिव बनाया गया ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
शामली के जिलाधिकारी आलोक यादव का तबादला, बने विशेष सचिव।
प्रवीण वर्मा ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से शामली के नए डीएम।
आलोक यादव ने शामली में करीब सात माह कार्य किया।
जागरण संवाददाता, शामली। जिले की प्रशासनिक कमान एक बार फिर बदल गई है। शासन की ओर से सोमवार को जारी की गई आईएएस अधिकारियों की तबादला सूची में शामली के जिलाधिकारी आलोक यादव का नाम भी शामिल है। उन्हें आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग में विशेष सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (एसीईओ) के पद पर तैनात प्रवीण वर्मा को शामली का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।
आलोक यादव को आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग में विशेष सचिव की जिम्मेदारी
2015 बैच के आईएएस अधिकारी आलोक यादव ने 24 अप्रैल की रात शामली के जिलाधिकारी का कार्यभार संभाला था। करीब सात माह के कार्यकाल में उन्होंने जिले की प्रशासनिक और विकास संबंधी व्यवस्थाओं को लेकर सक्रियता दिखाई। कार्यभार ग्रहण करने के बाद शुरुआती समय में उन्होंने कलेक्ट्रेट, विकास भवन और तहसीलों का निरीक्षण कर विभागीय कामकाज की स्थिति परखी। इस दौरान अधिकारियों से विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और व्यवस्थाओं में सुधार के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
विकास योजनाओं की समीक्षा से लेकर प्रशासनिक व्यवस्थाओं में रहे सक्रिय
जिलाधिकारी के रूप में आलोक यादव ने सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और विकास कार्यों की नियमित समीक्षा पर जोर दिया। अब शासन ने उनका स्थानांतरण करते हुए नई जिम्मेदारी सौंपी है। उनके स्थान पर प्रवीण वर्मा शामली के नए जिलाधिकारी होंगे।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में एसीईओ के पद पर कार्यरत रहे प्रवीण वर्मा के सामने जिले की विकास योजनाओं को गति देने, प्रशासनिक व्यवस्था को प्रभावी बनाने और जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण की जिम्मेदारी होगी। उनके कार्यभार ग्रहण करने के बाद जिले में प्रशासनिक कामकाज की नई प्राथमिकताएं तय होंगी। उन्होंने सोमवार रात कार्यभार ग्रहण कर लिया।
प्रवीण वर्मा शामली के 16वें जिलाधिकारी बने
नए जिलाधिकारी प्रवीण वर्मा शामली के 16वें जिलाधिकारी बने हैं। आलोक कुमार यादव शामली में छह माह 22 दिन रहे। शामली डीएम के रूप में अरविंद कुमार चौहान का 21 अप्रैल 2026 को सहारनपुर तबादला होने के बाद आलोक यादव को डीएम शामली बनाया गया था। उन्होंने 24 अप्रैल की रात कार्यभार संभाला था।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।