अलीगढ़ में DM अविनाश कुमार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 SDM-तहसीलदार व नायब तहसीलदारों का तबादला
डीएम अविनाश कुमार ने अलीगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 15 अधिकारियों की नई तैनाती की है। इसमें पांच ...और पढ़ें
-1794889677233_m.webp)
अलीगढ़ के डीएम हैं अविनाश कुमार।
HighLights
डीएम अविनाश कुमार ने अलीगढ़ में किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल।
कुल 15 अधिकारियों की नई तैनाती, एसडीएम, तहसीलदार शामिल।
सभी आदेश तत्काल लागू, प्रशासनिक व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त करने का लक्ष्य।
जागरण संवाददाता, अलीगढ़। जिले की प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए डीएम अविनाश कुमार ने सोमवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। शासन से स्थानांतरित होकर आए अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपने के साथ ही जिले में पहले से तैनात एसडीएम, तहसीलदार व नायब तहसीलदारों की तैनाती में बदलाव किया गया है।
तीन अलग-अलग आदेशों के तहत कुल 15 अधिकारियों की नई तैनाती की गई है। इसमें पांच एसडीएम, पांच तहसीलदार व पांच नायब तहसीलदार शामिल हैं। सभी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।
डीएम अविनाश कुमार ने देर रात जारी किए आदेश
एसडीएम स्तर पर अजय कुमार शर्मा को एसडीएम कोल बनाया गया है। डॉ. गजेंद्र पाल सिंह के बलरामपुर तबादले के बाद इन्हें यह जिम्मेदारी मिली है। रामवीर सिंह को अपर उपजिलाधिकारी कोल के साथ अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम रहे विवेक कुमार भदौरिया को एसडीएम गभाना बनाया गया है। गभाना में तैनात हरिश्चंद्र को एसडीएम खैर व अपर उपजिलाधिकारी कोल रहे नारायण सिंह को एसडीएम इगलास की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कोल, खैर, गभाना, इगलास व अतरौली तहसीलों में बदले अधिकारी
तहसीलदारों की तैनाती में भी बदलाव किया गया है। दुष्यंत प्रताप सिंह को तहसीलदार खैर बनाया गया है, जबकि विक्रम सिंह चाहर को तहसीलदार (न्यायिक) इगलास की जिम्मेदारी दी गई है। तहसीलदार (न्यायिक) खैर रहे मुकेश कुमार को तहसीलदार कोल बनाया गया है। खैर के तहसीलदार विमल कुमार अब तहसीलदार (न्यायिक) अतरौली होंगे। वहीं, तहसीलदार (न्यायिक) इगलास रहे विपिन वर्मा को तहसीलदार (न्यायिक) खैर बनाया गया है।
यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगरा दौरा अचानक रद, अब दिल्ली जाएंगे सीएम; सियासी हलचल तेज
तहसीलदारों की तैनाती में भी फेरबदल
इसी तरह नायब तहसीलदारों की तैनाती में भी फेरबदल हुआ है। अक्षय दहिया को नायब तहसीलदार कोल, सचिन कुमार-3 को नायब तहसीलदार अतरौली, सतेंद्र सिंह को नायब तहसीलदार कोल, कु. मीनू को नायब तहसीलदार इगलास व सतीश चंद्र को नायब तहसीलदार खैर की जिम्मेदारी दी गई है।
यह भी पढ़ें- शादी से पहले देश पर कुर्बान हुआ अलीगढ़ का 'लाल' करन चौधरी, कुपवाड़ा में गोली लगने से मृत्यु
डीएम की ओर से जारी आदेश में सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।