अलीगढ़ एसएसपी नीरज जादौन का बड़ा एक्शन: 8 सब इंस्पेक्टरों के कार्यक्षेत्र बदले, 21 पुलिस लाइन भेजे
एसएसपी नीरज जादौन ने कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए आठ उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इसके साथ ही, ...और पढ़ें

अलीगढ़ के एसएसपी हैं नीरज जादौन।
HighLights
एसएसपी नीरज जादौन ने आठ उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले।
कानून-व्यवस्था मजबूत करने व जनसुनवाई प्रभावी बनाने का लक्ष्य।
गैर जनपद स्थानांतरण के कारण 21 निरीक्षक पुलिस लाइन भेजे।
जागरण संवाददाता, अलीगढ़। कानून-व्यवस्था मजबूत करने और जनसुनवाई को प्रभावी बनाने के लिए एसएसपी ने आठ उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। वहीं, गैर जनपद स्थानांतरण होने के चलते 21 निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन भेज दिया गया है।
उपनिरीक्षक मोनू कुमार आर्या को चंडौस से दादों का थानाध्यक्ष बनाया गया है। महिला उपनिरीक्षक रेखा गोस्वामी को जवां से छर्रा थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। जितेंद्र सिंह पीलवाल को अचलताल चौकी से कोतवाली नगर में वरिष्ठ उपनिरीक्षक और सुशील कुमार को हवाई अड्डा चौकी, महुआखेड़ा से देहली गेट में वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनाया गया है।
महीपाल सिंह को पिसावा से धनीपुर मंडी चौकी, महुआखेड़ा भेजा गया है। धनीपुर मंडी चौकी प्रभारी विजेंद्र सिंह यादव को पुलिस लाइन भेजा गया है। सुभाष कुमार को सासनी गेट से छर्रा और योगेश कुमार को टप्पल से गोधा थाने भेजा गया है।
गैर जनपद स्थानांतरण के बाद बदलाव
इसके अलावा गैर जनपद स्थानांतरण के चलते निरीक्षक वंशीधर पांडेय, अमरेश कुमार, अनुराग प्रकाश दीक्षित, महेश कुमार, राजवीर सिंह परमार, अनीस अहमद, इफ्तिखार अली, बालेन्द्र सिंह, वैश अहमद, सुबोध कुमार, विनोद कुमार, वीरेंद्र सिंह, राधाकिशन, सरिता सिंह, सुधीर कुमार, शिव शंकर गुप्ता, प्रदीप कुमार, अशोक कुमार यादव, सुभाष बाबू सिंह, अनिल कुमार जयंत और चरन सिंह को पुलिस लाइन भेजा गया है। एसएसपी ने सभी को जनहित में पूरी जिम्मेदारी और मनोयोग से कार्य करने के निर्देश दिए हैं।