धनतेरस पर स्टील कुकर और डिनर सेट की धूम, शामली के बाजारों में सजावटी सामान की खरीदारी की भीड़
शामली के बाजारों में धनतेरस और आगामी त्योहारों के लिए रौनक बढ़ गई है, जहां ग्राहक स्टील के कुकर, कांसे व कांच के डिनर सेट पसंद कर रहे हैं।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।
HighLights
शामली के बाजारों में धनतेरस की रौनक बढ़ी।
स्टील कुकर, कांसे-कांच के डिनर सेट ग्राहकों की पसंद।
सोने-चांदी व सजावटी सामान की खरीदारी जारी।
जागरण संवाददाता, शामली। आगामी पर्वों को लेकर शहर के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। सर्राफा बाजार से लेकर बर्तन और सजावटी सामान की दुकानों पर ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठानों को आकर्षक ढंग से सजाया है।
इस बार स्टील के ब्रांडेड कुकर, कांसे और कांच के डिनर सेट के अलावा स्टील के बर्तनों की खरीदारी के लिए विशेष रूप से बाजार सजा है। सजावटी सामान और फूल और लड़ियां खरीदने को भी महिलाओं की भीड़ लगनी शुरू हो गई है।
धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदना शुभ
दीपावली के पंच पर्व में सबसे पहले धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदना शुभ माना जाता है। इसी मान्यता के चलते गांधी चौक, बड़ा बाजार में सर्राफ की दुकानों पर सोने और चांदी के आभूषणों के चांदी के लक्ष्मी-गणेश विभिन्न साइजों में उपलब्ध है। पूजन के लिए चांदी के सिक्कों की गोल एवं नोट की तरह भी बाजार में उतारे गए हैं।
शहर के अजुध्या चौक से लेकर बड़ा बाजार, गांधी चौक में बर्तनों की दुकानों पर धनतेरस के लिए पीतल, तांबा और कांसे के बर्तनों के साथ स्टील साथ ही कांच के बर्तनों की भी खरीदारी की जा रही है।
स्टील का कुकर महिलाओं की पहली पसंद
एल्युमिनियम के कुकर के स्थान पर स्टील का कुकर महिलाओं की पहली पसंद बना हुआ है। वहीं पारंपरिक धातु कांसे और कांच के डिनर सेट की भी बड़ी संख्या में खरीदारी की जा रही है।
दूसरी ओर, बड़ा बाजार, नया बाजार, गांधी चौक, नेहरू मार्किट आदि बाजारों में दीपावली के सजावटी सामान, शुभ दीपावली, लक्ष्मी-गणेश के चित्रों, मेडल के लक्ष्मी-गणेश और पूजन सामग्री भी खरीदारी की जा रही है। पर्व को लेकर व्यापारियों में खासा उत्साह है। कारोबारियों का कहना है कि धनतेरस पर बाजार में अच्छी बिक्री होने की उम्मीद है।
त्योहारों की तिथियां
| तिथि / दिनांक | पर्व / त्योहार |
| 6 नवंबर | धनतेरस |
| 7 नवंबर | नरक चतुर्दशी |
| 8 नवंबर | लक्ष्मी पूजा दीपावली |
| 10 नवंबर | गोवर्धन पूजा |
| 11 नवंबर | भैया दूज |
यह भी पढ़ें- दीपावली पर घर लौटने वालों की बढ़ी भीड़, हरियाणा रोडवेज ने बढ़ाए बसों के फेरे
यह भी पढ़ें- दीपावली और छठ पर रायबरेली से दिल्ली रूट पर चलेंगी 12 अतिरिक्त बसें, चालकों-परिचालकों को मिलेगा इंसेंटिव
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।